त्योहारी सीजन में Skoda के इस मॉडल पर मिल रही बंपर छूट, 1.19 लाख तक कम हुई कीमत!

Summary :

Skoda GST Cut Price: त्योहारों के समय पर कार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई ऑफर्स लेकर आती हैं। इस बार स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय SUV Skoda Kylaq पर शानदार छूट की घोषणा की है। नए टैक्स सिस्टम GST 2.0 लागू होने के बाद कंपनी ने इसकी कीमतों में काफी कटौती की है, जिससे ग्राहक अब इसे पहले से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। Skoda GST Cut Price: कीमत में भारी कटौती GST 2.0 के लागू होने से Skoda Kylaq की कीमतों में 70,000 से लेकर 1.19 लाख रुपये तक की कमी आई है। पहले…

Skoda GST Cut Price: त्योहारों के समय पर कार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई ऑफर्स लेकर आती हैं। इस बार स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय SUV Skoda Kylaq पर शानदार छूट की घोषणा की है। नए टैक्स सिस्टम GST 2.0 लागू होने के बाद कंपनी ने इसकी कीमतों में काफी कटौती की है, जिससे ग्राहक अब इसे पहले से कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

Skoda GST Cut Price: कीमत में भारी कटौती

GST 2.0 के लागू होने से Skoda Kylaq की कीमतों में 70,000 से लेकर 1.19 लाख रुपये तक की कमी आई है। पहले इस SUV पर 29% टैक्स (28% GST + 1% उपकर) लगता था, लेकिन अब इसे घटाकर सिर्फ 18% कर दिया गया है। इस बदलाव का सीधा फायदा ग्राहकों को मिल रहा है, जिससे ये गाड़ी अब ज्यादा किफायती हो गई है।

Skoda GST Cut Price
Skoda GST Cut Price

GST Impact: Skoda kylaq: वेरिएंट वाइस Price

Variant Ex-Showroom Price Offer Price Discount
Classic ₹8.25 लाख ₹7.55 लाख ₹70,000
Signature ₹9.85 लाख ₹9 लाख ₹85,000
Signature Plus ₹11.3 लाख ₹10.34 लाख ₹96,000
Prestige ₹12.94 लाख ₹11.84 लाख ₹1.1 लाख
Signature ₹10.95 लाख ₹10 लाख ₹95,000
Signature Plus ₹12.4 लाख ₹11.34 लाख ₹1.06 लाख
Prestige ₹13.99 लाख ₹12.8 लाख ₹1.19 लाख

GST 2.0: शानदार लुक और स्टाइल

हालांकि काइलैक स्कोडा की सबसे छोटी SUV है, लेकिन इसका डिजाइन बेहद आकर्षक है। इसमें कंपनी की Modern-Solid डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। फ्रंट में स्प्लिट हेडलैम्प्स, बॉक्सी शेप और छोटा ओवरहैंग SUV को दमदार लुक देता है। सभी वेरिएंट्स में LED DRLs और LED हेडलैम्प्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। टॉप वेरिएंट में 17-इंच एलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

Skoda GST Cut Price
Skoda GST Cut Price

फीचर-भरपूर इंटीरियर

काइलैक का इंटीरियर टेक्नोलॉजी और आराम का अच्छा संतुलन प्रदान करता है। टॉप वेरिएंट्स में 10.1 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है। जबकि बेस वेरिएंट में 5-इंच की स्क्रीन और सेमी-डिजिटल क्लस्टर दिया गया है।

फ्रंट सीट्स को 6 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट किया जा सकता है और वेंटिलेशन का फीचर भी मौजूद है। सीट्स में अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से फैब्रिक और लेदर विकल्प दिए गए हैं। टॉप मॉडल Prestige में लेदर सीट्स मिलती हैं और साथ में इलेक्ट्रिक सनरूफ भी एक खास आकर्षण है।

Skoda GST Cut Price
Skoda GST Cut Price

बेहतर सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में भी Skoda Kylaq काफी मजबूत है। कंपनी का कहना है कि इसे भारतीय सड़कों पर 8 लाख किलोमीटर तक टेस्ट किया गया है। इसमें 25 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स हैं, जैसे कि:

  • 6 एयरबैग्स
  • मल्टी-कोलिजन ब्रेक
  • रोलओवर प्रोटेक्शन
  • इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक
  • ABS और EBD
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)

इंजन और प्रदर्शन

Skoda Kylaq में 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कुशाक और स्लाविया जैसे मॉडलों में भी देखने को मिलता है। फिलहाल इसमें 1.5 लीटर TSI इंजन का ऑप्शन नहीं है। लेकिन फिर भी, यह इंजन अच्छा परफॉर्मेंस देता है और फ्यूल एफिशिएंसी में भी बेहतर है।

यह भी पढ़ें: GST Cuts on Maruti Suzuki: Brezza, Ertiga और Grand Vitara खरीदने का फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका, कीमतों में भारी गिरावट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।