PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत करते हुए सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह एवं एच डी देवेगौड़ा को फोन किया तथा उनका आशीर्वाद मांगा।
Highlights
- PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से की बात
- तीसरे कार्यकाल के लिए मांगा आशीर्वाद
- पीएम मोदी ने 9 जून को लिए शपथ
PM Modi ने प्रतिभा पाटिल, मनमोहन,देवेगौड़ा से फोन पर की बात
आधिकारिक जानकारियों मुताबिक सोमवार सुबह कार्यभार संभालने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi)ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह एवं एच डी देवेगौड़ा से फोन पर बात करके अपने तीसरे कार्यकाल के लिए आशीर्वाद मांगे। सांस्कृतिक रूप से पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लिया है।
7 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष भी रहे मौजूद
पीएम मोदी(PM Modi) के शपथ के लिए रविवार 9 जून शाम को राष्ट्रपति भवन में शपथ समारोह का आयोजन था। जिसमें उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 30 कैबिनेट मंत्रियों सहित कुल 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। शपथ समारोह के दौरान 7 देशों के राष्ट्र अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
प्रतिभा पाटिल और मनमोहन सिंह का कार्यकाल
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और मनमोहन सिंह दोनों एक ही कार्यकाल के दौरान क्रमशः राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री थे। जबकि देवेगौड़ा संयुक्त मोर्चा सरकार के दौरान प्रधानमंत्री थे, जिसे कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था। देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) मौजूदा राजग का हिस्सा है और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी मोदी सरकार में इस्पात और भारी उद्योग मंत्री बनाये गये हैं।


Download Android App
Download iOS App



