आज शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM मोदी, नवरात्रि से पहले देश को मिल सकता है बड़ा तोहफा

Summary :

PM Modi Address Today: प्रधानमंत्री मोदी आज शाम को देश को संबोधित करने वाले हैं।  देशभर में कल से नई GST दरें लागू होने जा रही हैं और ठीक उससे एक दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं कि पीएम मोदी कुछ बड़े और अहम ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि उनका यह भाषण किस विषय पर केंद्रित होगा। PM Modi Address Today: टैरिफ पर दे सकते हैं मैसेज गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त…

PM Modi Address Today: प्रधानमंत्री मोदी आज शाम को देश को संबोधित करने वाले हैं।  देशभर में कल से नई GST दरें लागू होने जा रही हैं और ठीक उससे एक दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं कि पीएम मोदी कुछ बड़े और अहम ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि उनका यह भाषण किस विषय पर केंद्रित होगा।

PM Modi Address Today: टैरिफ पर दे सकते हैं मैसेज

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त और भारत-पाक संघर्ष के समय देश को संबोधित किया था। ऐसे में आज का संबोधन भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में  गुजरात दौरे के दौरान कहा था कि “हमारा असली दुश्मन कोई देश नहीं, बल्कि हमारी दूसरे देशों पर निर्भरता है।” इस बयान के बाद से यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ और H-1B वीज़ा फीस में बढ़ोतरी पर भी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

PM Modi
PM Modi

PM Modi Live Speech 5 PM

इसके अलावा, कल यानी 22 सितंबर से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। गुजरात में पीएम मोदी ने इशारा किया था कि “इस बार की नवरात्रि बेहद खास होने वाली है,” इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वे आज अपने संबोधन में इस त्योहार से जुड़ी कोई खास बात भी साझा कर सकते हैं।

GST Cut
GST Cut

PM Modi Speech on GST Update

सबसे अहम बात यह है कि 22 सितंबर से कई चीजों पर जीएसटी दरों में कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। हाल ही में केंद्र सरकार ने 12 और 28 प्रतिशत के टैक्स स्लैब को हटाकर सिर्फ 5 और 18 प्रतिशत को स्लैब ही बरकरार रखा है। कई ज़रूरी चीज़ों की कीमतों में कमी आएगी, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से फायदा होगा। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह संबोधन आम जनता के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण हो सकता है।

ये भी पढ़ें- H-1B वीजा महंगा, लेकिन भारत के लिए सुनहरा मौका, ट्रंप के फैसले से पलटेगा गेम?

Neha Singh