आईएफएस दिवस पर पीएम मोदी और जयशंकर ने ‘विदेश मंत्रालय टीम’ को दी बधाई

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय विदेश सेवा दिवस पर विदेश सेवा से जुड़े अधिकारियों को शुक्रवार को बधाई दी और देश सेवा एवं वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय हितों को आगे ले जाने में उनकी भूमिका की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) दिवस पर विदेश सेवा से जुड़े अधिकारियों को शुक्रवार को बधाई दी और देश सेवा एवं वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय हितों को आगे ले जाने में उनकी भूमिका की सराहना की। 
प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय एवं अन्य देशों के नागरिकों को मदद पहुंचाने, उनकी अन्य जरूरतों को पूरा करने तथा वंदे भारत अभियान में भी उनकी भूमिका की प्रशंसा की। 

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आईएफएस दिवस पर मैं भारतीय विदेश सेवा के सभी अधिकारियों को बधाई देता हूं। देश सेवा और वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय हितों को आगे ले जाने में उनका कार्य प्रशंसनीय है। वंदे भारत अभियान और कोविड-19 महामारी के दौरान अपने एवं अन्य देशों के नागरिकों की मदद पहुंचाने में उनके प्रयास स्मरणीय रहें।’’ 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘विदेश मंत्रालय टीम’ को भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) दिवस की बधाई देते हुए शुक्रवार को कहा कि खासकर कोविड-19 संकट के बीच उनका समर्पण और परिश्रम सराहनीय है। 
जयशंकर ने कहा कि उन्हें भारत और उसके हितों को लेकर वैश्विक समझ बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 
जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय विदेश सेवा दिवस पर मैं विदेश मंत्रालय टीम को शुभकामनाएं देता हूं। हमने हर चुनौती का सामना किया है, मौजूदा चुनौतियों में हमें और बेहतर काम करना होगा। खासकर, कोविड-19 संकट में आपका समर्पण एवं परिश्रम सराहनीय है। डिजिटल माध्यम से कूटनीति के अनुरूप हमारा ढलना प्रशंसनीय है।’’ 

On #IFSDay, extend my best wishes to Team MEA. We have always risen to the occasion; current challenges call on us to do even more. Your dedication and diligence is especially appreciated in the COVID times. Our adapting to virtual diplomacy has also been commendable. pic.twitter.com/JrxCjooFsy

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) October 9, 2020

>

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘हमें भारत और उसके हितों को लेकर वैश्विक समझ बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए।’’ 
भारत में रूस के राजदूत निकोलाय कुदाशेव ने इस अवसर पर भारतीय राजनयिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ देश की सेवा कर रहे भारतीय राजनयिकों को भारतीय विदेश सेवा दिवस की बधाई।’’ 

Ujjwal Jain