पीएम मोदी और ओमान के सुल्तान ने फोन पर बातचीत की, द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत की और कोविड-19 के दौरान घनिष्ठ सहयोग के अलावा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत की और कोविड-19 के दौरान घनिष्ठ सहयोग के अलावा द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। बातचीत के दौरान सुल्तान ने ओमान को कोविड-19 टीकों की आपूर्ति करने के लिए भारत की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने महामारी के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में सहयोग बनाए रखने पर सहमति जतायी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की। हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी और कोविड​​-19 के दौरान हमारे करीबी सहयोग पर चर्चा की। सुल्तान के शासनकाल के एक वर्ष और ओमान के लिए उनके ‘विजन 2040’ को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।’’ दोनों नेताओं ने रक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। 

Desk Team