पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत एवं चीन के बीच सैन्य गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का इस महीने तीन मौकों पर तीन शिखर सम्मेलनों में वर्चुअल रूप से आमना सामना होगा।
पहली वर्चुअल बैठक 10 नवंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की होगी जिसकी मेजबानी रूस करेगा। दूसरी बैठक 17 नवंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की होगी। ब्रिक्स शिखर बैठक की मेजबानी भी रूस करेगा। इसके बाद दोनों नेता 21-22 नवंबर को सऊदी अरब द्वारा आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में आमने सामने हाेंगे।
ये तीनों बैठकें वर्चुअल रूप से आयोजित की जाएंगी। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि की गयी है। सूत्रों के अनुसार 13-15 नवंबर को भारत आसियान शिखर सम्मेलन में भारत शामिल होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस सम्मेलन को संबोधित करने की संभावना है। इस माह के आखिर में भारत तीसरे भारत अफ्रीका शिखर सम्मेलन का भी आयोजन कर सकता है।


Download Android App
Download iOS App



