चीन-म्यांमार दौरे के बाद आज दिल्ली पहुंचे PM मोदी

Summary :

NULL

चीन-म्यांमार दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यांगून से दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का यह म्यांमार दौरा काफी हद तक सफल रहा। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए और सीमा सुरक्षा को लेकर चर्चा भी हुई।

म्यांमार दौरे के तीसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उसके बाद यांगून शहर में स्थित बौद्ध स्तूप और काली मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद बहादुर शाह जफर की मजार पर पहुंचे।

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार के श्वेदगॉन पगोडा में बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्मारक में प्रार्थना की। श्वेदगॉन पगोडा को बौद्ध धर्म का सबसे प्राचीन स्तूप माना जाता है।​

​बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्तूप श्वेदगॉन पगोडा में प्रार्थना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार के यांगून में स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजन-अर्चन किया। आपको बता दें कि श्वेदगॉन पगोडा करीब 2500 साल पुराना है।

यहां भगवान बुद्ध के बाल और कई अन्य पवित्र निशानियां मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मंदिर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबल के जवान तैनात किए गए थे।

इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने म्यांमार में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। मोदी ने अपने संबोधन में वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों को‍ विश्वास दिलाया कि भले ही वह विदेश में रह रहे हों, लेकिन उनकी मदद के लिए भारत हमेशा तैयार है। साथ ही उन्होंने उनके साथ न्यू इंडिया का विजन भी साझा किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 5-7 सितंबर तक तीन दिवसीय दौरे के तहत म्यांमार गए थे।

Desk Team