पीएम मोदी (PM Modi) का रोड शो शुरू हो चुका है। वो राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से धर्म पथ और राम पथ पर रोड शो कर रहे हैं। यहां लोग उनका ‘जय राम, श्रीराम ‘ के नारों के साथ फूल बरसाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान लोग पीएम के रोडशो की तस्वीरें खींचते हुए दिखाई दिए और महिलाएं सड़कों पर नृत्य करती हुईं नजर आईं। पुष्प वर्षा, रामधन, शंखनाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति अद्भुत छटा बिखेर रही है।
मोदी भी अयोध्यावासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। लोगों में पीएम मोदी की झलक पाने का उत्साह है। साधु संत उनका फूल बरसाकर स्वागत कर रहे हैं। इस दौरान भारत के कई विभिन्न लोकनृत्य भी यहां पेश किए गए हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




