PM Modi Greater Noida Visit: इंटरनेशनल ट्रेड शो का किया उद्घाटन, राज्य में विकास की अपार संभावनाएं गिनाई

Summary :

PM Modi Greater Noida visit: PM नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘इंटरनेशनल ट्रेड शो’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश के निवेशकों से उत्तर प्रदेश में निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं और यह निवेश के लिए एक उभरता हुआ केंद्र बन चुका है। उत्तर प्रदेश निवेश के लिए अद्भुत संभावनाओं से भरा हुआ है। कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी सुधार हुए हैं, जिससे लॉजिस्टिक लागत में उल्लेखनीय कमी आई है। PM Modi Greater Noida visit: सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बना PM मोदी ने…

PM Modi Greater Noida visit: PM नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘इंटरनेशनल ट्रेड शो’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश के निवेशकों से उत्तर प्रदेश में निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं और यह निवेश के लिए एक उभरता हुआ केंद्र बन चुका है। उत्तर प्रदेश निवेश के लिए अद्भुत संभावनाओं से भरा हुआ है। कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी सुधार हुए हैं, जिससे लॉजिस्टिक लागत में उल्लेखनीय कमी आई है।

PM Modi Greater Noida visit: सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बना

PM Modi Greater Noida Visit
PM Modi Greater Noida Visit

PM मोदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है। यह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य है। हैरिटेज टूरिज्म में उत्तर प्रदेश नंबर वन है और नमामि गंगे जैसे अभियानों ने उत्तर प्रदेश को क्रूज टूरिज्म के लिए उसके मैप पर लाकर अपना स्थान बनाया है।

Smartphone Manufacturer in UP: 55% मोबाइल UP में बनते है

पीएम मोदी ने बताया कि आज पूरे भारत में जितने मोबाइल फोन बनते हैं, उसमें से 55 प्रतिशत मोबाइल उत्तर प्रदेश में बनते हैं। साथ ही, UP अब सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती देगा। जानकारी देते हुए बताया कि यहां से कुछ किलोमीटर दूर ही एक बड़ी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी पर काम शुरू होने वाला है।

Investment in UP: मैन्युफैक्चरिंग के लिए निवेश करें

PM Modi Greater Noida Visit
PM Modi Greater Noida Visit

पीएम मोदी ने निवेशकों से अपील करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग के लिए निवेश करें। राज्य में मैन्युफैक्चरिंग करें क्योंकि यहां लाखों एमएसएमई का मजबूत नेटवर्क है और यह लगातार बढ़ रहा है। इनके सामर्थ का इस्तेमाल करके एक तैयार प्रोडक्ट यहीं पर बनाएं। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार निवेशकों के साथ है।

ALSO READ: PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान को मिलेगी बड़ी सौगात, PM मोदी करेंगे 1.08 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।