पीएम मोदी का हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ दौरा आज, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

Summary :

PM Modi Haryana And Punjab Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रेलवे, स्वास्थ्य सेवाओं, और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, पीएम मोदी का यह दौरा युवाओं के जीवन के लिए बेहद सकारात्मक रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी दौरे के दौरान 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ और हरियाणा के जींद में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी का…

PM Modi Haryana And Punjab Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रेलवे, स्वास्थ्य सेवाओं, और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, पीएम मोदी का यह दौरा युवाओं के जीवन के लिए बेहद सकारात्मक रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी दौरे के दौरान 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ और हरियाणा के जींद में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

PM Modi Haryana And Punjab Visit (Source: Social Media)
PM Modi Haryana And Punjab Visit (Source: Social Media)

सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी का पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ”मैं हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों के बीच जाकर रेलवे, स्वास्थ्य सेवाओं, संस्कृति, संपर्क, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने को लेकर उत्साहित हूं। इन परियोजनाओं का लोगों, विशेषकर हमारी युवा शक्ति के जीवन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो जींद और सोनीपत के बीच चलेगी।

उन्होंने कहा, ”इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जहां इस तरह की ट्रेन संचालित होती हैं। यह रेलवे क्षेत्र में स्वच्छ प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।” भारत में ही डिजाइन, तैयार और एकीकृत की गई यह ट्रेन स्वदेशी तकनीक से बनाई गई है। यह उन्नत रेलवे तकनीक के क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमता को दिखाती है।

PM Modi Haryana And Punjab Visit: सिख संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री जींद के एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जींद में अन्य कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भिवानी और नारनौल के मेडिकल कॉलेज भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखी जाएगी। यह संग्रहालय सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास, पूज्य सिख गुरुओं की महान शिक्षाओं और राष्ट्र निर्माण में सिख समुदाय के योगदान को प्रदर्शित करेगा।

PM Modi Haryana And Punjab Visit: जालंधर में पीएम मोदी की रैली

प्रधानमंत्री ने कहा, ”चंडीगढ़ जाना हमेशा सुखद अनुभव होता है। 17 जुलाई के कार्यक्रम के दौरान 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा और कुछ परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।” प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जालंधर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली के दौरान पंजाब के लोगों के बीच जाने के लिए उत्सुक हैं।

PM Modi Haryana And Punjab Visit (Source: Social Media)
PM Modi Haryana And Punjab Visit (Source: Social Media)

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव अपने बलबूते पर लड़ने की तैयारी कर रही है। मोदी ने कहा कि जालंधर में वह 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

ALSO READ: जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा! बेकाबू भीड़ के बीच एक श्रद्धालु की मौत, 100 से अधिक घायल

Rahul Kumar Rawat