PM Modi Japan visit: जापान यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, 68 अरब डॉलर निवेश की योजना होगी संभव

Summary :

PM Modi Japan visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त को जापान दौरे के लिए रवाना होंगे। इस दौरान जापान की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे, जो मई 2023 में हिरोशिमा में G शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पहली यात्रा होगी। बता दें कि PM मोदी की यह यात्रा निवेश के लिए सबसे अहम होगी और लगभग 68 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई जा सकती है। 🚨 Japan is planning to announce $68 billion investment into India ahead of PM Modi’s visit to Japan. (ANI) pic.twitter.com/wahBGDaI7R — Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) August 22, 2025 Japan…

PM Modi Japan visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त को जापान दौरे के लिए रवाना होंगे। इस दौरान जापान की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे, जो मई 2023 में हिरोशिमा में G शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद पहली यात्रा होगी। बता दें कि PM मोदी की यह यात्रा निवेश के लिए सबसे अहम होगी और लगभग 68 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई जा सकती है।

Japan India Investment

जापान सरकार अगले 10 वर्षों में निजी क्षेत्र के जरिए भारत में 10 ट्रिलियन येन (68 अरब डॉलर) का निवेश करने की योजना बना रही है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त को टोक्यो में अपनी बैठक के दौरान इस नए लक्ष्य की पुष्टि कर सकते हैं। यह योजना जापान के वर्तमान लक्ष्य का विस्तार करेगी, जिसके तहत वह पांच वर्षों में 5 ट्रिलियन येन का निवेश किया जाना है। बता दें कि इसकी घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मार्च 2022 में अपनी भारत यात्रा के दौरान की थी।

PM Modi Japan visit
PM Modi Japan visit

PM Modi Japan visit

PM मोदी की जापान यात्रा से दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर समझौते की उम्मीद है। बता दें कि आर्थिक सुरक्षा पहल शुरू करने की भी योजना बनेगी, महत्वपूर्ण सामानों की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करना और मुख्य बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की गारंटी देना शामिल होंगी। साथ ही यह पहल सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, दूरसंचार, स्वच्छ ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और AI जैसे वैज्ञानिक क्षेत्रों सहित प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा संभव है।

PM Modi Japan visit
PM Modi Japan visit

Digital Partnership

कई अहम मुद्दों पर समझौतों के साथ ही Digital Partnership परियोजना पर भी जोर दिया जाएगा। जिससे मैन्युफैक्चरिंग से आर्थिक सहयोग का विस्तार करके सेमीकंडक्टर, AI और स्टार्टअप्स जैसे उभरते तकनीकी क्षेत्रों को शामिल किया जा सके।

ALSO READ: 5.5 करोड़ विदेशियों को ट्रंप से खतरा! Visa में गड़बड़ी मिली तो अमेरिका से हो जाएंगे Out

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।