प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के कोटा में एक रैली में कई मुद्दों पर राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस सरकार जितने लंबे समय तक सत्ता में रहेगी राजस्थान को और अधिक नुकसान पहुंचाएगी। चुनावी राज्य राजस्थान के कोटा में एक सार्वजनिक रैली में, पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की रैली पूरी पुलिस सुरक्षा के साथ की जा रही है।
- PM मोदी ने राजस्थान में एक रैली में कई मुद्दों पर राज्य की कांग्रेस सरकार की आलोचना की
- PM ने कहा कि कांग्रेस सरकार जितने लंबे समय तक सत्ता में रहेगी राजस्थान को अधिक नुकसान पहुंचाएगी
- PM मोदी ने आरोप लगाया कि PFI की रैली पूरी पुलिस सुरक्षा के साथ की जा रही है
- पेपर लीक मामले पर भी PM ने किया कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार
पेपर लीक मामले पर कांग्रेस को घेरा
पीएम ने कहा, PFI की रैली पूरी पुलिस सुरक्षा में हो रही है, ऐसी कांग्रेस सरकार जितने लंबे समय तक सत्ता में रहेगी, राजस्थान को उतना ही अधिक नुकसान पहुंचाएगी। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को आतंकवादी गतिविधियों और ISIS जैसे वैश्विक आतंकवादी संगठनों के साथ संबंधों को लेकर पिछले साल सितंबर में केंद्र द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था। पेपर लीक मामले पर कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह उनकी गारंटी है कि पेपर लीक में जो भी शामिल होगा, उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



