PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और भाजपा राज्य इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने लोगों के बीच अपने सुशासन के एजेंडे को और फैलाने के तरीकों पर चर्चा की।
Highlights
- पीएम मोदी ने सुवेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार से की मुलाकात
- पीएम मोदी ने प्रत्येक भाजपा बंगाल कार्यकर्ता का किया धन्यवाद
- 15 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को किया लॉन्च
पीएम मोदी ने प्रत्येक भाजपा बंगाल कार्यकर्ता का किया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए, कहा, “श्री सुवेंदु अधिकारी जी और डॉ. सुकांत मजूमदार जी से मुलाकात की। हमने लोगों के बीच अपने सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। मैं प्रत्येक की सराहना करता हूं।” और प्रत्येक भाजपा बंगाल कार्यकर्ता को टीएमसी कुशासन के खिलाफ उनके साहस, जुनून और उत्साही लड़ाई के लिए धन्यवाद।”
15 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को किया लॉन्च
इससे पहले उन्होंने बंगाल के कृष्णानगर में कई परियोजनाओं को लॉन्च किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज के समय में केंद्र सरकार पहले से दोगुने से ज्यादा का बजट खर्च कर रही है। बिजली, सड़क, रेल की बेहतर सुविधाएं पश्चिम बंगाल के लोगों के जीवन को आसान बनाएगी। इन विकास कार्यों से पश्चिम बंगाल के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा, “आज पश्चिम बंगाल को विकसित राज्य बनाने के लिए हम एक और कदम उठा रहे हैं।आज मुझे 15,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य मिला है।”
बंगाल में पुलिस नहीं बल्कि अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब गिरफ्तार होना है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा, “टीएमसी ने मां माटी और मानुष का नारा लगाकर इसका अपमान किया। संदेशखाली की बहनें इंसाफ की गुहार लगाती रहीं लेकिन TMC सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी। बंगाल में पुलिस नहीं बल्कि अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब गिरफ्तार होना है और कब सरेंडर करना है। बंगाल की नारी शक्ति जब दुर्गा का रूप लेकर खड़ी हो गईं तब सरकार को उनको सामने झुकना पड़ा।”


Download Android App
Download iOS App



