PM Modi Melbourne Community Event Speech : आज ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित किया। पिछले 12 सालों में पीएम मोदी का यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है, जिसे उन्होंने अपना ‘हैट्रिक दौरा’ बताया।
इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और विक्टोरिया प्रांत की प्रीमियर जेसिंटा एलन भी मौजूद थीं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते आज जिस ऊंचाई पर पहुंचे हैं, उसका सबसे बड़ा श्रेय वहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों को जाता है।
उन्होंने भारतीय समुदाय की तारीफ करते हुए कहा कि हम भारतीय दूध में शक्कर की तरह घुलकर मिठास बढ़ाने का काम करते हैं।
PM मोदी के भाषण की 6 बड़ी बातें:

- भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मेलबर्न ने सचमुच सबका दिल जीत लिया है। मैं अपने मित्र और भारत के मित्र प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ का भी बहुत आभारी हूं। आप सिडनी में हमारे साथ थे और आज आप यहां मेलबर्न में भी भारतीय समुदाय के साथ शामिल हुए हैं; एक तरह से, यह सफर पूरा हो गया है।”
- भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “… आप सभी ऑस्ट्रेलिया के विकास को अपने परिश्रम से सींच रहे हैं। मैं जानता हूं कि आपकी एक नजर भारत पर लगातार रहती है कि भारत क्या कर रहा है?… 21वीं सदी का भारत आज विकसित होने पर काम कर रहा है….”
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जो अपने घरों में कम से कम दो टाइम ज़ोन को मैनेज करते हैं। यहां बच्चे ऑस्ट्रेलियाई समय के अनुसार स्कूल से लौटते हैं, जबकि भारत में दादा-दादी वीडियो कॉल के ज़रिए जुड़ने का इंतज़ार कर रहे होते हैं। हो सकता है कि यहां वीकेंड हो, फिर भी भारत में हो रही किसी शादी की लाइव स्ट्रीमिंग चल रही हो।”
- भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम भारतीय दूध में घुलने वाली चीनी की तरह हैं, जो उसे और भी मीठा बना देती है। हम भारतीय दुनिया में अपने प्यार की मिठास घोलते रहते हैं। घर में दूध भले ही ऑस्ट्रेलिया का हो लेकिन उससे बनी चाय भारतीय होती है। दाल और सब्जियां ऑस्ट्रेलिया की होती हैं, फिर भी उनमें असली भारतीय मसालों का तड़का लगाया जाता है।”
- PM मोदी ने कहा, “हमने म्यांमार में ऑपरेशन ब्रह्मा चलाया था। श्रीलंका में साइकलोन की तबाही हुई तो वहां हमने ऑपरेशन सागरबंधु चलाया था। कोरोना काल की याद भी हमारे मन में ताजा है। हमने दुनियाभर से भारत को ही नहीं बल्कि अन्य देशों के नागरिकों को भी उनके घर पहुंचाया था। हमने जरूरतमंदों तक दवाइयां पहुंचाई थीं… जब भारत मदद करता है तब पासपोर्ट नहीं देखता है इसलिए दुनिया भी भारत पर इतना विश्वास करती है…”
- भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “स्पोर्ट्स सेक्टर हम दोनों देशों की साझेदारी को अधिक मजबूती प्रदान करता है। स्पोर्ट्स की दुनिया में ऑस्ट्रेलिया अपने आप में एक ब्रांड है। खेलो इंडिया मिशन केवल एक स्पोर्ट्स पॉलिसी नहीं है. इस मिशन के तहत भारत के रिमोट इलाकों में भी स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है. 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स भारत होस्ट कर रहा है। भारत 2036 में ओलंपिक खेलों को होस्ट करने का भी दावेदार है.”
यह भी पढ़ें – हैदराबाद पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन थंडरबोल्ट’ चलाया






















