PM Modi New Instagram Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए नीट परीक्षा प्रोटेस्ट में छात्रों द्वारा पीएम मोदी पर अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया था। जिसको लेकर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए अपनी वीडियो में कहा, “आज मन करता है आपसे ही बातें करता रहूं। जंतर-मंतर पर जो हुआ देश और दुनिया ने देखा।
“दंड नहीं, संवाद; नफरत नहीं, मार्गदर्शन। आइए, कटुता छोड़कर नई पीढ़ी का हाथ थामें और मिलकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।”
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक अभिभावक की तरह पहल करते हुए देशवासियों से अपील की है कि जो युवा किसी कारणवश अपनी राह से भटक गए हैं, उन्हें सजा… pic.twitter.com/22uugUuClX
— BJP (@BJP4India) July 31, 2026
कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी और अपशब्दों वाली भाषा का इस्तेमाल किया, ऐसे शब्द जो किसी भी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं हैं। मुझे व्यक्तिगत रूप से अपशब्द कहे गए, और मेरी दिवंगत माँ के बारे में भी अपशब्द कहे गए… मैं समाज में मौजूद गुस्से को पूरी तरह समझ सकता हूँ। हमारी बेटियों को ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते देखना एक सांस्कृतिक सदमे जैसा है।
बच्चों के सही रास्ता दिखाना हमारा कर्तव्य- पीएम मोदी
फिर भी, अब समय आ गया है कि हम इन बच्चों को अपनाएँ और उन्हें सही रास्ता दिखाएँ। वे रास्ता भटक गए हैं, और उन्हें सही रास्ता दिखाना हमारा कर्तव्य है। उन्हें सज़ा देना, अदालती कार्यवाही में उलझाना और समाज में परेशान करना – इनमें से किसी से भी स्थिति नहीं बदलेगी।

मैं उन्हें माफ़ करना चाहता हूँ। समाज को भी इसे स्वीकार करना चाहिए। मेरे दिल में बस एक ही भावना है। कभी-कभी, हमारी जीभ दाँतों के बीच आ जाती है और खून निकल आता है, फिर भी हम अपने दाँत नहीं तोड़ते; आखिर दाँत और जीभ दोनों हमारे ही तो हैं।
PM Modi New Instagram Video: मैं आपके लिए जीता हूं- PM मोदी
ये बच्चे भी हमारे ही हैं। उन्हें सही रास्ता दिखाना हमारा कर्तव्य है। जो भटक गए हैं, उन्हें सही रास्ता दिखाना मुश्किल है, लेकिन यह एक ऐसा काम है जो हमें करना ही होगा। तो आइए, मैं इन बच्चों से कहता हूँ, आइए देश के लिए हम सब मिलकर आगे बढ़ें। आइए कुछ नया सीखें और अपनी गलतियों से भी सीखें।

आइए अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ें। देश आगे बढ़ रहा है और और तरक्की के लिए तैयार है, और मेरा सपना है कि आप भी आगे बढ़ें। मैं आपके लिए जीता हूँ; मैं खुद को आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित करता हूँ। आइए, हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएँ।”
ALSO READ: Jantar Mantar Violence : दिल्ली पुलिस करेगी PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की जांच


Download Android App
Download iOS App




