PM Modi शुक्रवार से असम के 2 दिवसीय दौरे पर, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

Summary :

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को असम के लिए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसमें बरौनी से गुवाहाटी तक पाइपलाइन की 3,992 करोड़ रुपये की परियोजना भी शामिल है। यह जानकारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से साझा की। CM सरमा ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम शुक्रवार शाम को राज्य में पहुंचेंगे और उनका काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में कम से कम दो घंटे बिताने का कार्यक्रम है। PM मोदी असम के लिए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे बरौनी से गुवाहाटी तक पाइपलाइन…

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को असम के लिए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसमें बरौनी से गुवाहाटी तक पाइपलाइन की 3,992 करोड़ रुपये की परियोजना भी शामिल है। यह जानकारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से साझा की। CM सरमा ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम शुक्रवार शाम को राज्य में पहुंचेंगे और उनका काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में कम से कम दो घंटे बिताने का कार्यक्रम है।

  • PM मोदी असम के लिए कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
  • बरौनी से गुवाहाटी तक पाइपलाइन की परियोजना भी शामिल है
  • पीएम शुक्रवार शाम को राज्य में पहुंचेंगे
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में दो घंटे बिताने का कार्यक्रम है

कल शाम PM एयरपोर्ट पहुंचेंगे

CM सरमा ने कहा, ‘कल शाम 4 बजे पीएम मोदी तेजपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे काजीरंगा जाएंगे। 9 मार्च को सुबह करीब 5:30 बजे वह काजीरंगा नेशनल पार्क जाएंगे और 2 घंटे बिताएंगे। वहां से वह अरुणाचल प्रदेश जाएंगे। अरुणाचल प्रदेश में दो कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह दोपहर करीब 1:30 बजे फिर जोरहाट जाएंगे। असम के सीएम ने आगे कहा कि पीएम मोदी शनिवार को पीएम-डिवाइन योजना के तहत तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे और शिवसागर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे।

करोड़ों को देंगे सौगात

पीएम मोदी 768 करोड़ रुपये की लागत से डिगबोई रिफाइनरी के 0.65 मिलियन एमटी से 1 मिलियन एमटी तक विस्तार की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी गुवाहाटी रिफाइनरी के 1 मिलियन एमटी से 1.2 मिलियन एमटी तक विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे। पीएम मोदी 3,992 करोड़ रुपये की लागत से बरौनी से गुवाहाटी तक पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मेलेंग मेटेली में एक रैली को भी संबोधित करेंगे और केंद्र और राज्य सरकार दोनों की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित 5.5 लाख घरों के लिए ‘गृह प्रवेश’ समारोह करेंगे, शिवसागर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे और मेलेंग में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के असम के काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व के दौरे को देखते हुए 7 से 9 मार्च तक कोहोरा के काजीरंगा रेंज में जीप सफारी और हाथी की सवारी बंद रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News