पीएम मोदी ने सीएसआईआर के स्थापना दिवस पर की प्रशंसा की, कही ये बात

Summary :

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के स्थापना दिवस के अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उसकी सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवोन्मेष को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के स्थापना दिवस के अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उसकी सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवोन्मेष को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है। मोदी ने ट्वीट किया कि यह संगठन कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भी अहम भूमिका निभा रहा है। 

उन्होंने कहा, ‘‘सीएसआईआर से जुड़े सभी लोगों को उसके स्थापना दिवस की बधाई। सीएसआईआर भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवोन्मेष को बढ़ावा देने में अग्रणी संगठन है। वे कोविड-19 संक्रमण को रोकने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सीएसआईआर को उसके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’ 

पीएम मोदी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री के बीच आज होगी शिखर वार्ता, इन मुद्दों पर होगी बातचीत

Desk Team