बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर उन एक्ट्रेस में से हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. साथ ही हर जरूरी मुद्दों पर अपनी राय पेश करती हैं. सोनम कपूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, सोनम ने अपनी एक बीमारी के बारे में खुलासा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वो बीते 7 सालों से एक बीमारी से जूझ रही हैं. उन्होंने इससे बचाव के टिप्स भी शेयर किए हैं.सोनम कपूर का यह वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है. साथ ही फैन्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे है
.jpg)
दरअसल, सोनम ने एक नई तरह की इंस्टाग्राम सीरीज शुरू की है। इसी सीरीज का नाम है ‘स्टोरीटाइम विद सोनम’।और इसी में उन्होंने अपना दर्द फैन्स से बयां किया है. उन्होंने वीडियो को पोस्ट कर लिखा: “हाय गाइज, कुछ निजी बताने जा रही हूं. मैं पीसीओस जैसी बीमारी से कई वक्त से गुजर रही हूं. पीसीओएस या पीसीओडी एक सामान्य बीमारी है जिसे कई महिलाएं पीड़ित होती हैं. यह भी एक बहुत ही गंभीर स्थिति है, क्योंकि सभी के मामले, लक्षण और संघर्ष अलग हैं. मैंने फाइनली ये जान लिया है कि डाइट, वर्कआउट और अच्छे दिनचर्या से मुझे मदद मिलती है. मैं आपके साथ पीसीओएस को मैनेज के लिए अपने सुझाव शेयर करना चाहती हूं कि पीसीओएस अलग-अलग तरीकों से होता है और मैं आपसे खुद के डॉक्टर बनने या खुद ही कुछ उपाय करने से पहले किसी डॉक्टर से मिलने का आग्रह करती हूं.”
सोनम कपूर ने लोगों से इसके बारे में और भी जानकारी शेयर करने की मांग की है. एक्ट्रेस के इस वीडियो को देख फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने ये चीजें लोगों से शेयर कीं.


Download Android App
Download iOS App



