प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ओडिशा के अपने 2 दिवसीय दौरे को लेकर रविवार यानि 5 मई को भुवनेश्वर पहुंचे हुए हैं । जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री रात 9.30 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचे हैं। उनके भुवनेश्वर आगमन पर भाजपा नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। और वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे।
दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित-
6 मई को पीएम का ब्रह्मपुर और नबरंगपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 10 मई को फिर से राज्य में आएंगे और इस दौरान वह भुवनेश्वर में एक रोड शो करेंगे और अगले दिन वह बोलांगीर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि उड़िया अस्मिता, भाषा, साहित्य और संस्कृति खतरे में है। इससे पहले नड्डा रविवार दोपहर भुवनेश्वर पहुंचे। उनका दोपहर करीब 3 बजे भुवनेश्वर में भाजपा की प्रदेश इकाई का चुनावी घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम है।
भाजपा अध्यक्ष राज्य में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए भुवनेश्वर और पड़ोसी कटक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। दरसल, पिछले आठ दिनों में यह नड्डा का राज्य का दूसरा दौरा है। उन्होंने 28 अप्रैल को बरहमपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री मोदी का रात में भुवनेश्वर पहुंचने का कार्यक्रम है। वह सोमवार को बरहमपुर और नबरंगपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। ओडिशा में 147 सदस्यीय विधानसभा और 21 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई से 1 जून तक मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App



