लोकसभा (Lok Sabha ): संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 17वीं लोकसभा में कई बड़े फैसले हुए। यह पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे। उन्होंने सदन के सभी सदस्यों का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने कहा कि 17वीं लोकसभा में 5 वर्ष देश सेवा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय किए गए और अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए भी सबने अपने सामर्थ्य से देश को उचित दिशा देने का प्रयास किया।
Highlights:
- लोकसभा में बोले पीएम मोदी का दमदार भाषण
- ‘5 साल रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का रहा’
- पीएम ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तारीफ की
पीएम ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तारीफ की
पीएम मोदी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तारीफ करते हुए कहा, हर पल आपका चेहरा हमेशा मुस्कान से भरा रहता है, चाहे कुछ भी हो जाए उस मुस्कान में कमी नहीं आई। उन्होंने कहा, संसद का नया भवन हो इसकी चर्चा सदन में होती थी, लेकिन इस पर निर्णय नहीं होता था। सभापति महोदय आपके नेतृत्व में इस पर विचार और निर्णय हुआ। इसके बाद अब देश को नया संसद भवन मिला है।
संकट काल में देश की आवश्यकताओं को देखते हुए…
पीएम मोदी ने कहा, मैं माननीय सांसदों का भी इस बात के लिए आभार व्यक्त करता हूं कि संकट काल में देश की आवश्यकताओं को देखते हुए सांसद निधि छोड़ने का प्रस्ताव जब मैंने माननीय सांसदों के सामने रखा, तो एक पल के विलंब के बिना सभी सांसदों ने इस प्रस्ताव को मान लिया।


Download Android App
Download iOS App



