आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में हिस्सा लिया। बता दें इस दौरान उन्होंने महिला चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग से लेकर जी20 के सफल आयोजन तक पर बात की। आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 105वां एपिसोड रहा। जी20 की आपार सफलता के बाद ये पहला मन की बात कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह उन्हें देश के कोने-कोने से संदेश मिल रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा…..
आपको बता दें पीएम ने कहा कि एक बार फिर से मुझे अपने देश और देशवासियों की सफलता को साझा करने का अवसर मिला है। इन दिनों सबसे ज्यादा संदेश मुझे चंद्रयान-3 की लैंडिंग और दिल्ली में जी20 के सफल आयोजन को लेकर मिले हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर हिस्से और हर वर्ग से मुझे ढेरों संदेश मिले हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग का करोड़ों लोग साक्षी बने। इसरो के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख लोगों ने इस पूरी घटना को देखा। ये अपने में ही एक रिकॉर्ड है।
नई दिल्ली में आयोजित हुए जी20 में इस ग्रुप का सदस्य बनाया गया
इसके साथ ही मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जिस तरह से जी20 सफल रहा है, उसने हर भारतीय की खुशी को दोगुना किया है। भारत मंडपम तो अपने आप में ही एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है। उन्होंने कहा कि जी20 में भारत ने अफ्रीकन यूनियन को सदस्य बनाकर अपना लोहा मनवाया है। अफ्रीकन यूनियन 51 अफ्रीकी देशों का समूह है, जिसे नई दिल्ली में आयोजित हुए जी20 में इस ग्रुप का सदस्य बनाया गया।
‘Mann Ki Baat’ कार्यक्रम में PM मोदी ने कहा- चंद्रयान के बाद G20 की सफलता से दोगुना हुई लोगों की खुशी
Summary :
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में हिस्सा लिया। बता दें इस दौरान उन्होंने महिला चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग से लेकर जी20 के सफल आयोजन तक पर बात की। आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 105वां एपिसोड रहा। जी20 की आपार सफलता के बाद ये पहला मन की बात कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह उन्हें देश के कोने-कोने से संदेश मिल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा….. आपको बता दें पीएम ने कहा कि एक बार फिर से मुझे अपने देश और देशवासियों की सफलता को…


Download Android App
Download iOS App



