“कांग्रेस वालों को कागज-कलम दो, उन्हें 24 हजार करोड़ लिखना नहीं आएगा”, असम दौरे पर PM मोदी की 5 बड़ी बातें

Summary :

PM Modi Slam Congress In Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर है और इस दौरान उन्होंने लगभग 47 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी है और जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शिलांग-सिचलर कॉरिडोर के भूमि पूजन के बाद कहा कि कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला जहां बंद होता है, वहां से हमारा काम शुरू होता है। PM Modi Slam Congress In Assam: कांग्रेस पर साधा निशाना असम के सिलचर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के अनेक दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट…

PM Modi Slam Congress In Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर है और इस दौरान उन्होंने लगभग 47 हजार करोड़ रुपये की सौगात दी है और जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शिलांग-सिचलर कॉरिडोर के भूमि पूजन के बाद कहा कि कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला जहां बंद होता है, वहां से हमारा काम शुरू होता है।

PM Modi Slam Congress In Assam: कांग्रेस पर साधा निशाना

PM Modi Slam Congress In Assam
PM Modi Slam Congress In Assam (Source: Social Media)

असम के सिलचर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के अनेक दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल्ली से और दिल से, दोनों से ही दूर रखा। कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को एक तरह से भुला दिया था। लेकिन भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ-ईस्ट को ऐसे कनेक्ट किया है कि आज हर तरफ इसकी चर्चा है। आज नॉर्थ-ईस्ट भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र है। दक्षिण पूर्व एशिया के साथ भारत को जोड़ने वाला सेतु बन रहा है।

PM Modi Assam Visit Highlights: असम दौरे पर PM मोदी की 5 बड़ी बातें

PM Modi Assam Visit Highlights
PM Modi Assam Visit Highlights (Source: Social Media)
  • कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जैसे कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को अपने हाल पर छोड़ दिया था, ठीक वैसे ही बराक वैली को बेहाल करने में कांग्रेस की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जब देश आजाद हुआ तो कांग्रेस ने ऐसी बाउंड्री खींचने दी, जिसने बराक घाटी का समुद्र से संपर्क कट गया।
  • जो बराक वैली कभी ट्रेड रूट और एक औद्योगिक केंद्र के रूप में जानी जाती थी, उस बराक वैली से उसकी ताकत ही छीन ली गई। आजादी के बाद भी दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन बराक घाटी के विकास के लिए कुछ खास नहीं हुआ।
  • इस क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए 24,000 करोड़ रुपए की लागत वाले शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया गया है। कांग्रेस तो यह गिन भी नहीं सकती कि ऐसे प्रोजेक्ट्स में और 24 हजार करोड़ में कितने जीरो होते हैं। कांग्रेस वालों को कागज-कलम दो, उन्हें 24 हजार करोड़ लिखना नहीं आएगा। जहां कांग्रेस की सोच खत्म होती है, वहां से हमारा काम शुरू होता है।
  • किसानों के मुद्दे पर भी पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कदम उठा रही है। कांग्रेस वालों ने इतने साल राज किया, प्रधानमंत्री तो असम से चुनकर गए थे लेकिन उसके बावजूद भी एक रुपया भी नहीं दिया।”
  • PM मोदी ने लगभग 22,860 करोड़ रुपये के निवेश वाली 166 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का उद्घाटन किया जिसका उद्देश्य मेघालय और असम के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करना और गुवाहाटी और सिलचर के बीच यात्रा के समय को लगभग 8.5 घंटे से घटाकर लगभग पांच घंटे करना है।

ALSO READ: असम के सिलचर में 24 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ‘बराक वैली बनेगा ट्रेड हब’

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।