चंपारण सम्बोधन में बोले PM मोदी – कुछ समय से सुशील मोदी-नीतीश ने अच्छा काम किया

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार के मोतीहारी में चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समापन समारोह के लिए बिहार पंहुचे जहां उनकी आगवानी नीतीश कुमार और राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने की। पीएम मोदी ने समारोह की शुरुआत क्षेत्रीय भाषा में की। पीएम मोदी ने बिहार के मोतिहारी में सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह को संबोधित करते हुए कहा कि सौ साल पुराना इतिहास आज एक बार फिर से दोहरा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छाग्रह करोड़ों लोगों के जीवन को एक नई दिशा दे रहे हैं।

जयप्रकाश नारायण ने इसी धरती से खड़ा होकर देश के लोकतंत्र को बचाया था। स्वच्छता पीएम बिहार की पीएम मोदी ने की तारीफ। उन्होंने कहा कि बिहार में एक हफ्ते में आठ लाख शौचालय बने। बिहार में स्वच्छता का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। देश में बिहार इकलौता ऐसा राज्य था जहां पर पचास फीसदी से भी कम स्वच्छता था। पीएम ने कहा कि जब देश गुलाम था तो बिहार ने गांधी जी को महात्मा और बापू बनाया।

स्वच्छता के मामले में बिहार का काम सराहनीय स्वच्छता अभियान में बिहार का काम सराहनीय है। पिछले कुछ वक्त में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अच्छा काम किया है। उन्होंने स्वच्छता अभियान से जुड़े अधिकारी परमेश्वर अय्यर की तारीफ की। पीएम ने कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार स्थित गांधी बाल उद्यान में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उस दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी मौजूद हैं।

इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री के फेज वन का लोकार्पण
पीएम बोले कि आज मधेपुरा में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री के फेज वन का भी लोकार्पण किया गया है। ये फैक्ट्री दो कारणों से अहम है। एक तो ये मेक इन इंडिया का उत्तम उदाहरण है, और दूसरा, ये इस क्षेत्र में रोजगार का भी बड़ा माध्यम बन रही है। एक और वजह है जिसकी वजह से मैं आपको इस प्रोजेक्ट के बारे में थोड़ा विस्तार से बताना चाहता हूं। इस प्रोजेक्ट को 2007 में मंजूरी दी गई थी। मंजूरी के बाद 8 साल तक इसकी फाइलों में पावर नहीं आ पाई।

3 साल पहले एनडीए सरकार ने इस पर काम शुरू करवाया और अब पहला फेज पूरा भी कर दिया है। पीएम बोले कि बदलाव स्वीकार नहीं करने वालों को दिक्कत हो रही है। एनडीए सरकार जोड़ने का काम कर रही है। जन-जन को तोड़ने का काम कर रहे हैं कुछ विपक्षी। पीएम ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह के सौ वर्ष के अवसर पर मुझे एक नई ट्रेन का शुभारंभ करने का भी अवसर मिला है। ये ट्रेन कटिहार से पुरानी दिल्ली तक चला करेगी।

इसका नाम विशेष रूप से चंपारण हमसफर एक्सप्रेस रखा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये ट्रेन, दिल्ली आने-जाने में आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी। साथ ही गंगा तट पर स्थित गांवों को प्राथमिकता के आधार पर खुले में शौच से मुक्त बनाया जा रहा है।कचड़ा प्रबंधन भी लागू किया जा रहा है। जल्द ही गंगा तट खुले में शौच से मुक्त हो जाए। घर या फैक्ट्री के गंदे पानी को गंगा में जाने से रोकने के लिए बिहार में अब तक 3 हजार करोड़ से ज्यादा के 11 प्रोजेक्ट की मंजूरी दी जा चुकी है। इस राशि से 1100 किलोमीटर से लंबी सीवेज लाइन बिछाने की योजना है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें

Desk Team