बर्लिन : नोबेल पुरस्कार विजेता जर्मन भौतिकविद पीटर ग्रुएनबर्ग का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ग्रुएनबर्ग ने डिजिटल डेटा स्टोरेज के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम किया था। कोलोजेन के निकट स्थित रिसर्च सेन्टर जुलिच की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार , प्रोफेसर ग्रुएनबर्ग का पिछले सप्ताह निधन हो गया। सेन्टर ने कहा , ‘‘ बेहतरीन अनुसंधानकर्ता ’’ और ‘‘ बेहद सम्मानित और लोकप्रिय सहकर्मी ’’ के निधन पर शोक मना रहे हैं। ग्रुएनबर्ग को 2007 में फ्रांसीसी वैज्ञानिक अल्टबर्ट फेर्ट के साथ साझा तौर पर नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इन दोनों की खोज के कारण ही गीगा बाइट हार्ड डिस्क का निर्माण संभव हो सका है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



