कुआलालम्पुर : मलेशिया में नौ मई को आम चुनाव होगा। घोटाले के आरोप में घिरे प्रधानमंत्री नजीब रजाक के लंबे समय तक सत्ता में बने रहने वाले गठबंधन को यहां अनुभवी पूर्व नेता महाथिर मोहम्मद से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव आयोग के अध्यक्ष मोहमद हाशिम अब्दुल्लाह ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया , ‘‘ नौ मई को मतदान होगा। ’’ मतदान बुधवार को होगा। इसे एक असामान्य कदम के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि मलेशिया में राष्ट्रीय चुनाव आमतौर पर सप्ताहंत में होता है। मतदान से पहले करीब 11 दिन तक प्रचार किया जा सकेगा।
सप्ताहांत में संसद भंग किये जाने के बाद इसकी घोषणा की गयी। छह दशक से सत्ता पर काबिज बैरिसन नेसिऑनल ( बीएन ) को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। हाल के वर्षों में सरकार की लोकप्रियता में गिरावट आयी है और राज्य के एक कोष से बड़े घोटाले ने उसकी समस्या बढ़ा दी है। हालांकि बीएन की सत्ता पर पकड़ के कारण नजीब को अब भी जीत के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



