PM Modi ने राष्ट्रपति Putin से फोन पर की बातचीत, यूक्रेन को लेकर हुई चर्चा

Summary :

PM Modi ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर Putin से टेलीफोन पर बातचीत की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट, द्विपक्षीय संबंध और भविष्य की रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। राष्ट्रपति Putin ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से जुड़ी ताजा घटनाओं की जानकारी दी। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की नीति को दोहराते हुए कहा कि भारत हमेशा संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है और बातचीत के जरिए समस्याओं का हल होना चाहिए। इस चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच दशकों पुराने रणनीतिक रिश्ते को और मजबूत करने की बात…

PM Modi ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर Putin से टेलीफोन पर बातचीत की। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट, द्विपक्षीय संबंध और भविष्य की रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। राष्ट्रपति Putin ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से जुड़ी ताजा घटनाओं की जानकारी दी। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की नीति को दोहराते हुए कहा कि भारत हमेशा संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है और बातचीत के जरिए समस्याओं का हल होना चाहिए।

इस चर्चा के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच दशकों पुराने रणनीतिक रिश्ते को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि आने वाले समय में दोनों देश ऊर्जा, रक्षा, व्यापार, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में अपने सहयोग को और बढ़ाएंगे। PM Modi ने राष्ट्रपति पुतिन को इस वर्ष के अंत में भारत आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया है। यह निमंत्रण वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए दिया गया है, जो भारत-रूस संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।

PM Modi की सोशल मीडिया पोस्ट

PM Modi ने इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी साझा की। उन्होंने लिखा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन से एक अच्छी और विस्तृत बातचीत हुई। उन्होंने यूक्रेन पर हाल की घटनाओं से अवगत कराया, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। हमने भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की और उसे और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई। मैं इस साल के अंत में भारत में राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी के लिए उत्साहित हूं।”

अजीत डोभाल और पुतिन की मुलाकात

PM Modiऔर पुतिन की इस बातचीत से एक दिन पहले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने क्रेमलिन में राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस बैठक में भारत के राजदूत विनय कुमार और रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई भी शामिल थे। अजीत डोभाल ने सभी क्षेत्रों में भारत-रूस सहयोग जारी रखने की भारत की मंशा दोहराई।

ब्राजील के राष्ट्रपति से भी हुई बातचीत

इससे पहले PM Modi ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला से भी बातचीत की थी। राष्ट्रपति लूला ने PM Modi को फोन कर आपसी संबंधों और सहयोग पर चर्चा की थी। बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला से अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने मेरी ब्राज़ील यात्रा को यादगार बनाया, इसके लिए धन्यवाद। हम व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच जन-केंद्रित साझेदारी सभी के लिए लाभकारी है।”

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।