पीएम मोदी ने इटली PM से फोन पर की बात, भारत-EU व्यापार समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Summary :

PM Modi Talks to Georgia Melony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच व्यापार समझौते को लेकर चर्चा की और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। PM Modi Talks to Georgia Melony: भारत-EU व्यापार समझौते पर इटली का समर्थन प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते को लेकर इटली द्वारा दिए गए समर्थन के लिए मेलोनी का आभार जताया। उन्होंने इसे भारत और यूरोपीय संघ के बीच आर्थिक रिश्तों को और गहरा करने की…

PM Modi Talks to Georgia Melony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच व्यापार समझौते को लेकर चर्चा की और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

PM Modi Talks to Georgia Melony: भारत-EU व्यापार समझौते पर इटली का समर्थन

प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते को लेकर इटली द्वारा दिए गए समर्थन के लिए मेलोनी का आभार जताया। उन्होंने इसे भारत और यूरोपीय संघ के बीच आर्थिक रिश्तों को और गहरा करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

PM Modi: रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, विज्ञान, शिक्षा, अंतरिक्ष, सुरक्षा और आतंकवाद-रोधी सहयोग जैसे कई अहम क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों देशों के बीच सहयोग को “रणनीतिक साझेदारी” के रूप में और मजबूत करने की बात पर सहमति बनी।

PM Modi Talks to Georgia Melony
PM Modi Talks to Georgia Melony

PM Talks to Georgia Melony: 2025-29 संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना पर जोर

भारत और इटली ने 2025 से 2029 तक के लिए तैयार की गई संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना के अनुरूप आगे बढ़ने का वादा दोहराया। दोनों नेताओं ने इसे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने का एक ठोस रोडमैप माना।

PM Modi का एक्स पर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत की जानकारी एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बेहतरीन बातचीत हुई। हमने भारत-इटली की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। साथ ही यूक्रेन में चल रहे युद्ध को जल्द खत्म करने की इच्छा भी जताई।” उन्होंने मेलोनी को भारत-ईयू व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और IMEEEC (India-Middle East-Europe Economic Corridor) परियोजना के तहत संपर्क बढ़ाने में इटली की सक्रिय भूमिका के लिए धन्यवाद कहा।

जी-7 सम्मेलन में हुई थी मुलाकात

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम मेलोनी की मुलाकात जून महीने में कनाडा में हुए G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। उस समय दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना माहौल देखने को मिला था। मेलोनी ने मोदी के प्रति अपना स्नेह जताते हुए उन्हें “सर्वश्रेष्ठ” (Best) बताया था और कहा था कि वह उनकी तरह बनने की कोशिश कर रही हैं।

PM Modi Talks to Georgia Melony
PM Modi Talks to Georgia Melony

सोशल मीडिया पर साझा की थी तस्वीरें

इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी साझा की थीं। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था, “भारत और इटली की दोस्ती और मजबूत होगी, जिससे दोनों देशों के नागरिकों को लाभ मिलेगा।”

यह भी पढ़ें: दशहरा से पहले मोदी सरकार ने बिहार-झारखंड-पश्चिम बंगाल को दी बड़ी सौगात, रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।