कौन है सुशीला कार्की? जिन्हें बनाया जा सकता है नेपाल का अंतरिम पीएम! Gen-Z ने रखा प्रस्ताव

Summary :

Sushila Karki Nepal New PM: नेपाल में हाल ही में हुए राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रम ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। सरकार गिर चुकी है और अब देश की बागडोर सेना के हाथों में है। ऐसे में देश की पहली महिला चीफ जस्टिस रहीं सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। Sushila Karki Nepal New PM: Gen-Z ने रखा प्रस्ताव बताया जा रहा है कि एक वर्चुअल बैठक में Gen-Z के करीब 5000 से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया। इस मीटिंग में सुशीला कार्की का नाम अंतरिम पीएम पद के लिए…

Sushila Karki Nepal New PM: नेपाल में हाल ही में हुए राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रम ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। सरकार गिर चुकी है और अब देश की बागडोर सेना के हाथों में है। ऐसे में देश की पहली महिला चीफ जस्टिस रहीं सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है।

Sushila Karki Nepal New PM: Gen-Z ने रखा प्रस्ताव

बताया जा रहा है कि एक वर्चुअल बैठक में Gen-Z के करीब 5000 से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया। इस मीटिंग में सुशीला कार्की का नाम अंतरिम पीएम पद के लिए सामने रखा गया और इस पर सहमति भी बनी। अगर यह प्रस्ताव आगे बढ़ता है तो सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बन सकती हैं।

Sushila Karki Nepal New PM
Sushila Karki Nepal New PM

Nepal Prime Miniser: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री का इस्तीफा

नेपाल की मौजूदा ओली सरकार अब सत्ता में नहीं रही। भारी विरोध और हिंसा के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और करीब 10 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब देश का नियंत्रण सेना के हाथ में चला गया है।

Sushila Karki Nepal New PM
Sushila Karki Nepal New PM

Gen Z protesters: क्यों भड़की हिंसा?

नेपाल में हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद जनमानस में भारी असंतोष फैल गया। लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गए। अब तक की जानकारी के अनुसार इस हिंसा में लगभग 24 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

Sushila Karki Nepal New PM
Sushila Karki Nepal New PM

अरबों की संपत्ति का नुकसान

हिंसा की आग ने पूरे नेपाल को झुलसा दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कई बड़े सरकारी और निजी ठिकानों को आग के हवाले कर दिया। संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास तक को नहीं बख्शा गया। इसके अलावा कई मंत्रियों के घरों को भी जला दिया गया है।

Sushila Karki Nepal New PM
Sushila Karki Nepal New PM

आम लोगों पर भी टूटा कहर

हिंसा की चपेट में आम जनता भी आ गई है। कई घरों को आग लगा दी गई, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए। इतना ही नहीं, एक पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी की भी इस आगजनी में मौत हो गई। देश के कई हवाई अड्डों में भी आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें: Nepal Gen Z Protest: हाईटेक बंदूकें लहराते दिखे प्रदर्शनकारी, जानें कहां से आए हथियार..विदेशी फंडिग का हाथ!

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।