Nepal Gen Z Protest: हाईटेक बंदूकें लहराते दिखे प्रदर्शनकारी, जानें कहां से आए हथियार..विदेशी फंडिग का हाथ!

Summary :

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में पिछले कुछ दिनों से कोहराम मचा हुआ है। आगजनी, लूटपाट और जेल से कैदी फरार हो रहे है। प्रदर्शनकारियों की बात मानने के बाद भी विरोध हिंसक झड़प में बदल गया और नेपाल सरकार को इस्तीफा देना पड़ा। इसी बीच विरोध प्रदर्शन में कई प्रदर्शनकारी हथियार लहराते हुए नजर आए।  आधुनिक हथियारों से लैस हथियारबंद लोग उग्र प्रदर्शन करते हुए नजर आए। माना जा रहा है कि यह सभी हथियार हिंसा के दौरान लूटे गए है। Weapons Theft or Supply: कहां से आए हथियार नेपाल में उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने सिंह…

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में पिछले कुछ दिनों से कोहराम मचा हुआ है। आगजनी, लूटपाट और जेल से कैदी फरार हो रहे है। प्रदर्शनकारियों की बात मानने के बाद भी विरोध हिंसक झड़प में बदल गया और नेपाल सरकार को इस्तीफा देना पड़ा। इसी बीच विरोध प्रदर्शन में कई प्रदर्शनकारी हथियार लहराते हुए नजर आए।  आधुनिक हथियारों से लैस हथियारबंद लोग उग्र प्रदर्शन करते हुए नजर आए। माना जा रहा है कि यह सभी हथियार हिंसा के दौरान लूटे गए है।

Weapons Theft or Supply: कहां से आए हथियार

 Nepal Gen Z Protest
Nepal Gen Z Protest

नेपाल में उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार में हमला बोल दिया और यहां मौजूद हथियार लूट लिए। साथ ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों और सेना के जवानों से हथियार लूटे है। हथियार लूटने के बाद यह सभी बंदूके प्रदर्शन के दौरान लहराते हुए नजर आए और जमकर उत्पात मचा रहे है।

Robbery in Nepal: लूटपाट की घटना

नेपाल में अब विरोध प्रदर्शन की आड़ में मॉल, बैंक, व्यापारियों के घर लूटे जा रहे है। साथ ही पुलिस थाना, मंत्रियों के घर, प्रधानमंत्री का घर समेत पूरे नेपाल में आगजनी करके निशाना बनाया जा रहा है। नेपाल में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया  गया साथ ही नेपाल की जेलों को तोड़ा जा रहा है।

Army appeal to Surrender Weapons: सेना ने हथियार सौंपने की अपील

 Nepal Gen Z Protest
Nepal Gen Z Protest

नेपाल में सेना ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे लूटे गए हथियार को सेना को सौंप दें। सेना ने एक बयान में कहा कि जनरेशन-जेड के नेतृत्व वाले इस आंदोलन के दौरान, अनुरोध है कि अगर किसी ने सुरक्षाकर्मियों से हथियार, गोला-बारूद और सुरक्षा उपकरण चुराए हैं या पाए हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द नज़दीकी सुरक्षा एजेंसी या सुरक्षाकर्मियों को सौंप दें।

ALSO READ: जेल फूंकी, बैंक लूटा, नेताओं को पीटा, नेपाल में कोहराम मचा रहे GenZ, 1600 कैदी फरार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।