Jolly LLB 3 Trailer: Jolly LLB 3 का ट्रेलर हुआ आउट, कॉमेडी और कलेश से भरपूर है Arshad Warsi- Akshay Kumar की फिल्म

Summary :

Jolly LLB 3 Trailer: अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर बुधवार, 10 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। कहानी एक केस की है और कोर्ट में 2-2 जॉली हैं। कॉमेडी के साथ जबरदस्त कलेश भी होगा। 3 मिनट 5 सेकेंड का वीडियो छा गया है। फिल्म 9 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। क्या आपने देखा ट्रेलर? चलिए आपको बताते है फिल्म से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट। Jolly LLB 3 Trailer अक्षय कुमार ने शेयर किया अनोखा ट्रेलर नोट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेलर शेयर करते हुए, अक्षय कुमार…

Jolly LLB 3 Trailer: अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर बुधवार, 10 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। कहानी एक केस की है और कोर्ट में 2-2 जॉली हैं। कॉमेडी के साथ जबरदस्त कलेश भी होगा। 3 मिनट 5 सेकेंड का वीडियो छा गया है। फिल्म 9 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। क्या आपने देखा ट्रेलर? चलिए आपको बताते है फिल्म से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट।

Jolly LLB 3 Trailer

अक्षय कुमार ने शेयर किया अनोखा ट्रेलर नोट

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेलर शेयर करते हुए, अक्षय कुमार ने प्रशंसकों को आने वाले पागलपन का अंदाज़ा दिया। उन्होंने लिखा, “जब दो जॉली होंगे सामने, तो होगा डबल – कॉमेडी, अराजकता और क्लेश! #JollyLLB3 का ट्रेलर अभी रिलीज़ हुआ है। #JollyLLB3 सिनेमाघरों में 19 सितंबर को। #JollyVsJolly” यह एक लाइन फिल्म का सार है, दो जॉली, दोगुना ड्रामा।

Jolly LLB 3 Trailer
Jolly LLB 3 Trailer

अरशद vs अक्षय

वहीं, अरशद वारसी एक बार फिर वकील के किरदार में हैं, जो खुद को बेहद बिजी बताते हैं, लेकिन असल में उनके पास कोई काम नहीं होता। ट्रेलर में अक्षय और अरशद एक ही क्लाइंट को लेकर भिड़ते भी दिखते हैं। अरशद अक्षय को ‘क्लाइंट चोर’ तक कह देते हैं, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है।

Jolly LLB 3 Trailer
Jolly LLB 3 Trailer

जॉली एलएलबी 3 से हुई इस हीरोइन की वापसी

अब दोनों जॉली के बीच फंसे जज सुंदर लाल त्रिपाठी का क्या हाल होगा, ये तो फिल्म रिलीज के बाद पता चलेगा। हालांकि, फैंस की इस फिल्म को देखने के लिए बैचेनी बढ़ाने के लिए दमदार डायलॉग और कॉमेडी टाइमिंग ही काफी हैं। ट्रेलर में एक और बड़ा सरप्राइज मेकर्स ने फैंस को दिया है और वह है अमृता सिंह की वापसी। अरशद वारसी के साथ-साथ अमृता सिंह भी जॉली एलएलबी 3 में वापसी कर रही हैं। उनके अलावा अक्षय कुमार की पत्नी के रूप में हुमा कुरैशी भी नजर आने वाली हैं, जो फिर से पुष्पा पांडे मिश्रा का किरदार अदा करेंगी।

Jolly LLB 3 Trailer
Jolly LLB 3 Trailer

‘Jolly LLB 3’ की कास्ट

‘जॉली एलएलबी 3’ का भी डायरेक्शन सुभाष कपूर ने किया है। अन्नू कपूर, बोमन ईरानी और अमृता राव की इस फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है। इनके अलावा सीमा बिस्वास, संजय मिश्रा, गजराज राव, शरत सक्सेना, सौरभ सचदेव, शरद केलकर और राम कपूर भी हैं।

Also Read: The Family Man Season 3: Manoj Bajpayee की The Family Man Season 3 की रिलीज़ डेट से उठा पर्दा, जानें- कब और कहां देख सकेंगे सीरीज

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।