जेल फूंकी, बैंक लूटा, नेताओं को पीटा, नेपाल में कोहराम मचा रहे GenZ, 1600 कैदी फरार

Summary :

Nepal Jail Break: नेपाल इस समय गहरे राजनीतिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है। सोशल मीडिया बैन और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ शांतिपूर्ण आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है। जेन जी प्रदर्शनकारी हर तरफ कोहराम मचा रहे हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि मंगलवार रात से पूरे देश की कमान नेपाली सेना ने अपने हाथों में ले ली है। Nepal Jail Break: प्रदर्शनकारियों ने फूंकी जेल दंगाई छात्रों ने पहले संसद भवन और मंत्रियों के आवास पर कब्जा कर लिया और उसके बाद बैंकों को लूटा। इतना ही नहीं मंगलवार रात को उग्र छात्रों ने जेल…

Nepal Jail Break: नेपाल इस समय गहरे राजनीतिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है। सोशल मीडिया बैन और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ शांतिपूर्ण आंदोलन अब हिंसक रूप ले चुका है। जेन जी प्रदर्शनकारी हर तरफ कोहराम मचा रहे हैं। हालात इतने बिगड़ गए कि मंगलवार रात से पूरे देश की कमान नेपाली सेना ने अपने हाथों में ले ली है।

Nepal Jail Break: प्रदर्शनकारियों ने फूंकी जेल

दंगाई छात्रों ने पहले संसद भवन और मंत्रियों के आवास पर कब्जा कर लिया और उसके बाद बैंकों को लूटा। इतना ही नहीं मंगलवार रात को उग्र छात्रों ने जेल तोड़कर 1600 ज्यादा कैदियों का बाहर कर दिया। अब ये केदी जेल से फरार हो गए हैं। नेपाल के महोतरी जिले स्थित जलेश्वर स्थित जेल को तोड़ा गया और मौके का फायदा उठाकर कैदियों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान जेल में मौजूद कुल 577 कैदियों में से 576 कैदी भागने में सफल रहे। पोखरा जेल से भी 900 कैदी फरार हो गए। प्रदर्शनकारियों के जेल में घुसने के बाद पुलिस पीछे हट गई। मौके का फायदा उठाकर सभी 900 कैदी आराम से भागने में सफल रहे। प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू की नाखू जेल में आग लगा दी। इसी जेल में पूर्व गृह मंत्री रवि लामिछाने कैद थे, उनके समर्थक उन्हें घर ले गए। इस घटना के बाद बिहार-यूपी बॉर्डर पर अलर्ट है।

Nepal Genz Protest
Nepal Genz Protest

Nepal Gen Z Protest:  सेना ने हथियार सौंपने की अपील की

नेपाल में सेना ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे लूटे गए हथियार को सेना को सौंप दें। सेना ने एक बयान में कहा, “जनरेशन-जेड के नेतृत्व वाले इस आंदोलन के दौरान, अनुरोध है कि अगर किसी ने सुरक्षाकर्मियों से हथियार, गोला-बारूद और सुरक्षा उपकरण चुराए हैं या पाए हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द नज़दीकी सुरक्षा एजेंसी या सुरक्षाकर्मियों को सौंप दें।”

Nepal Gen Z Protest
Nepal Gen Z Protest

Gen Z Movement: देश छोड़कर भागे केपी ओली !

काठमांडू के प्रदर्शनकारी सुभाष ने केपी शर्मा ओली को लेकर बड़ा दावा किया है।  उसने कहा, हम केपी शर्मा ओली को मारना चाहते थे, लेकिन वह देश छोड़कर भाग गया है। हमने बाकी नेताओं को पकड़ लिया था। ऐसे ही नेपाल के अन्य प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि केपी ओली अब देश छोड़कर भाग गए हैं।

ये भी पढ़ें- नेपाल को जलता छोड़ कहां भाग गए केपी ओली? एयर होस्टेस ने किया चौंकाने वाला दावा

Neha Singh