कोरोना संकट को लेकर PM मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के साथ की बातचीत

Summary :

पीएम मोदी ने कहा कि “श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के साथ एक उत्कृष्ट बातचीत की। श्रीलंका उनके नेतृत्व में कोविड-19 को प्रभावी ढंग से लड़ रहा है।”

दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बरकरार है। वैश्विक महामारी का प्रकोप दुनिया का लगभग हर देश झेल रहा है। इस खतरनाक वायरस से निपटने के लिए पूरी दुनिया प्रयास कर रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के साथ कोरोना महामारी के कारण स्वास्थ्य और आर्थिक क्षेत्र में पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चर्चा की।
टेलीफोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के राष्ट्रपति को आश्वस्त किया कि भारत महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए श्रीलंका को हर संभव मदद जारी रखेगा।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के साथ एक उत्कृष्ट बातचीत की। श्रीलंका उनके नेतृत्व में कोविड-19 को प्रभावी ढंग से लड़ रहा है। भारत महामारी और इसके आर्थिक प्रभाव से निपटने में  करीबी समुद्री पड़ोसी का समर्थन करना जारी रखेगा। हम श्रीलंका में भारतीय सहायता प्राप्त विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए सहमत हुए, और निवेश लिंक को भी मजबूत किया।”

कोविड-19 : दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 591 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 13 हजार के करीब

राष्ट्रपति राजपक्षे ने देश में आर्थिक गतिविधि शुरू करने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों से मोदी को अवगत कराया। दोनों नेताओं ने श्रीलंका में भारत के सहयोग से चलायी जा रही परियोजनाओं में तेजी लाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने भारत के निजी क्षेत्र द्वारा श्रीलंका में निवेश बढाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। मोदी ने श्रीलंका के लोगों की खुशहाली और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Desk Team