प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले महीने तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल में रहेंगे। वह एक मार्च और दो मार्च को आरामबाग और कृष्णानगर में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी छह मार्च को उत्तर 24 परगना जिले में महिला रैली को संबोधित करेंगे, जहां संदेशखाली में हिंसा की घटनाएं हुई हैं।
Highlights
- संदेशखाली हिंसा के बीच पीएम मोदी जाएंगे बंगाल
- बंगाल यात्रा काफी महत्वपूर्ण
- पीड़ित महिलाओं से मिल सकते हैं पीएम
बंगाल यात्रा काफी महत्वपूर्ण
बता दें कि लोकसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी की बंगाल यात्रा काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भाजपा बंगाल में टीएमसी को कड़ी टक्कर देने की पुरजोर कोशिश कर रही है। साथ ही इस वक्त भाजपा और टीएमसी के बीच राजनीतिक बहस तेज हो गई है। भाजपा संदेशखाली मामले को लेकर टीएमसी पर लगातार हमलावर है।
पीड़ित महिलाओं से मिल सकते हैं पीएम
बता दें कि संदेशखाली में महिलाओं ने टीएमसी से जुड़े नेता शाजहान शेख और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी उत्तर 24 परगना जिले के मुख्यालय बारासात में कुछ शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
शाजहान शेख के दो सहयोगियों को गिरफ्तार
इधर, संदेशखाली मामले में शाजहान शेख के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन पर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की कोशिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, टीएमसी ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि भाजपा ने लोगों को टीएमसी सदस्यों के खिलाफ शिकायत करने के लिए प्रेरित किया है।


Download Android App
Download iOS App



