Sonu Sood: रेस्तरां में किसी अजनबी ने किया सोनू सूद के बिल का भुगतान, एक्टर ने शेयर किया प्यारा पोस्ट

Summary :

कोविड-19 महामारी के दौरान अभिनेता सोनू सूद ने लोगों के लिए जो नेक काम किया है। उसके लिए दुनिया भर के लोग उनकी तारीफ करने में नहीं थकते हैं। सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री के सबसे दमदार एक्टर में से एक हैं। अपनी दरियादिली से सभी के दिल में जगह बनने वाले सोनू सूद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने गरीबों, प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद की, जिसके बाद वह लोगों के मसीहा कहे जाने लगे। इस बीच अब एक अजनबी शख्स ने सोनू सूद के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसे एक्टर…

कोविड-19 महामारी के दौरान अभिनेता सोनू सूद ने लोगों के लिए जो नेक काम किया है। उसके लिए दुनिया भर के लोग उनकी तारीफ करने में नहीं थकते हैं। सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री के सबसे दमदार एक्टर में से एक हैं। अपनी दरियादिली से सभी के दिल में जगह बनने वाले सोनू सूद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने गरीबों, प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद की, जिसके बाद वह लोगों के मसीहा कहे जाने लगे। इस बीच अब एक अजनबी शख्स ने सोनू सूद के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसे एक्टर भी खुशी से गदगद हो गए और एक प्यारा सा रिएक्शन नोट शेयर किया है।

  • सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री के सबसे दमदार एक्टर में से एक हैं
  • अजनबी शख्स ने सोनू सूद के लिए कुछ ऐसा किया
  • एक्टर भी खुशी से गदगद हो गए और एक प्यारा सा रिएक्शन नोट शेयर किया है

सोनू सूद ने अजनबी के लिए शेयर किया पोस्ट

सोनू सूद के नेक काम में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी उनका सहयोग भी किया। इस पहल के बाद सोनू का एक बड़ा फैनबेस बन गया है जो अक्सर एक्टर के लिए कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिससे वह हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सोनू सूद ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक अनजान शख्स ने जो उनके लिए नोट लिखा है, उसकी झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर एक्टर सोनू सूद का ये पोस्ट तेजी से वायरल होते ही चर्चा में आ गया है।

अजनबी ने चुकाया सोनू सूद का बिल

सोनू सूद ने एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि किसी अनजान शख्स ने रेस्टोरेंट में उनका पूरा डिनर का बिल भरा और एक प्यारा सा नोट उनके लिए छोड़कर चला गया। इस नोट में सोनू द्वारा किए गए अच्छे काम की सराहना की गई। सोनू ने इस नोट और रेस्टोरेंट की झलक पोस्ट में शेयर की है। सोनू सूद ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,’मुझे नहीं पता कि किसने किया है… लेकिन किसी ने रेस्टोरेंट में हमारे डिनर का बिल भरा और एक नोट छोड़ा…  मेरे लिए इतना प्यार देखकर मुजे बहुत अच्छा लगा। आपका धन्यवाद दोस्त… मेरे लिए यह सब बहुत मायने रखता है।’

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।