आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रणनीतियों को अमल में लाने के लिए अपनी बैठकों का दौर तेज कर दिया है। इसमें राष्ट्रीय स्तर से मंडल स्तर तक नातियों को वरिष्ठ नेता से लेकर पार्टी से जुड़े नए लोगो समझाया जा रहा है। कैसे आगामी दिनों के तैयार हो कर अपने उम्मीदवार को भारी बहुमत से जितना होगा। पीएम मोदी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हो रही भाजपा मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में मोदी सरकार की उपलब्धियों, राज्य सरकारों के कामकाज एवं दोनों दोनों ही स्तरों पर सरकारों द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App




