जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर इन दिनों भारत दौरे पर हैं। शनिवार को वह राष्ट्रपति भवन पहुंचे और यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। वॉल्टर अपनी पत्नी एल्के के साथ भारत आए हैं। जर्मन राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।
वॉल्टर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी होते हुए दिल्ली पहुंचे हैं और यहां पर उन्होंने बताया है कि उन्हें क्यों बार-बार भारत आने का दिल करता है। राष्ट्रपति वॉल्टर ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। राष्ट्रपति वॉल्टर को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
बताया जा रहा है कि स्टीनमीयर दोनों देशों के बीच आपसी संबंध मजबूत करने के लिए शनिवार को मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। स्टीनमेयर, जो भारत की अपनी पहली यात्रा पर है वे गुरुवार को भारत आए हैं। जर्मनी के राष्ट्रपति के तौर पर पहली बार भारत आए स्टीनमीयर गुरुवार को भारत पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पांच दिवसीय यात्रा की शुरुआत उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर से की थी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



