प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हवाई अड्डे के बाहर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच दो दिवसीय यात्रा पर कोलकाता पहुंचे। राज्यपाल जगदीप धनखड़, राज्य के मंत्री फरहाद हाकिम, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मोदी की अगवानी की।
मोदी शनिवार और रविवार को कोलकाता में रहेंगे। वह 12 जनवरी को कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री के एक हेलीकॉप्टर से रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब (आरसीटीसी) जाने की संभावना है और वहां से वह राजभवन जायेंगे। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने कड़ी सुरक्षा के बावजूद हवाई अड्डे के गेट संख्या एक के बाहर प्रदर्शन किया। मोदी की यात्रा के खिलाफ राज्य के अन्य हिस्सों में भी प्रदर्शन हुए।


Download Android App
Download iOS App



