Bigg Boss – रोती हुई शहनाज़ पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, कहा – गेट खुला है, निकल जाओ शो से

Summary :

शो के होस्ट सलमान खान पर शो के शुरुआत से शहनाज़ को सपोर्ट करने का भी आरोप लगा है पर आने वाले एपिसोड में वो भी शहनाज़ पर जबरदस्त गुस्सा करते दिखाई देंगे।

बिग बॉस सीजन 13 धीरे-धीरे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है और शो के कई कंटेस्टेंट इस सीजन के विनर बनने के प्रबल दावेदार बनकर उभरे है। इस कन्टेस्टेंटों की बीच शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला सबसे आगे है। फैंस के बीच भी दोनों काफी पॉपुलर है। 
सिद्धार्थ और शहनाज़ के बीच में शो के शुरुआत से जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली है और दर्शक भी इन दोनों को काफी एंटरटेन कर रहे है। शो के होस्ट सलमान खान पर शो के शुरुआत से शहनाज़ को सपोर्ट करने का भी आरोप लगा है पर आने वाले एपिसोड में वो भी शहनाज़ पर जबरदस्त गुस्सा करते दिखाई देंगे। 
जी हां हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमे सलमान खान शहनाज़ से काफी नाराज दिखाई दे रहे है और मामला इतना बढ़ जाता है कि वो शहनाज़ से घर छोड़कर जाने के लिए भी कहते नजर आते है। 
हर हफ्ते ‘वीकेंड का वॉर’ में सलमान खान घर के सदस्यों की क्लास लेते दिखाई देते है। इस बार शो में दर्शकों को शहनाज़ और माहिरा के बीच जबरदस्त हाई हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिलेगा और इसके बाद शहनाज होस्ट सलमान खान के निशाने पर होंगी। 
शो में शहनाज़ और माहिरा के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा है। घर के सदस्यों के अलावा फैंस भी जानते है कि शहनाज़ माहिरा से जलती है। हालांकि शहनाज़ इस बात को नकारती है और उनके इसी बेहेवियर के चलते सलमान खान शहनाज़ की क्लास लगाते नजर आएंगे। 

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है शहनाज़ और माहिरा को एक टास्क दिया जाता है। बाद में शहनाज़ सलमान खान के डांटने पर बुरी तरह रोती हुई भी दिखाई देती है। सलमान उनसे कहते है , ‘रोने का ड्रामा मत करो। तुम ये घर छोड़ के जा सकती हो।’ इतना कहने के बाद सलमान बिग बॉस से घर का दरवाजा खोलने के लिए भी कहते दिखाई दे रहे है।
देखिये वायरल वीडियो :
 

Ujjwal Jain