PM Narendra Modi Reaction on Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा की गई है, जिस पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर होने है। इस पहल का दुनिया के कई देशों और नेताओं ने स्वागत किया है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस समझौते को सकारात्मक कदम बताया है।
PM Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से जारी संघर्ष के कारण कई देशों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और लोगों की जान-माल का भी भारी नुकसान हुआ। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि यह समझौता केवल संघर्ष को रोकने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में स्थायी शांति का रास्ता भी खोलेगा।
India Foreign Policy: व्यापार और आवाजाही को मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यदि इस समझौते को सफलतापूर्वक लागू किया जाता है, तो पश्चिम एशिया (West Asia Conflict) में स्थिरता वापस आ सकती है। इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और समुद्री मार्गों पर आवाजाही भी सामान्य हो सकेगी। उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि दोनों देश बाकी मुद्दों को भी बातचीत के जरिए सुलझाएं ताकि भविष्य में किसी नए विवाद की स्थिति पैदा न हो।
US Iran Peace Deal: क्या है अमेरिका-ईरान समझौता?

अमेरिका और ईरान के बीच पिछले तीन महीने तनाव की स्थिति बनी हुई थी। अब दोनों देशों ने एक प्रारंभिक समझौते पर सहमति जताई है। रिपोर्टों के अनुसार, इस समझौते में सैन्य गतिविधियों को रोकने और क्षेत्र में शांति बहाल करने पर जोर दिया गया है। समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को फिर से जहाजों के लिए खोला जाएगा। इसके अलावा अमेरिकी नौसेना द्वारा लगाई गई नाकेबंदी हटाने की भी बात कही गई है। हालांकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर आगे अलग से बातचीत की जाएगी।
पाकिस्तान ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका
इस पूरे समझौते में पाकिस्तान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। पाकिस्तान के अनुसार, दोनों देशों ने लेबनान समेत विभिन्न क्षेत्रों में चल रही सैन्य गतिविधियों को तुरंत और स्थायी रूप से रोकने पर सहमति जताई है। एक्सपर्ट का मानना है कि यदि यह समझौता सफल रहता है, तो पूरे पश्चिम एशिया में तनाव कम हो सकता है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी राहत मिल सकती है।
डील पर क्या बोले ट्रंप?
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस समझौते को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ समझौता पूरा हो चुका है और इससे समुद्री व्यापार को नई गति मिलेगी। ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के खोला जाएगा और अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी भी तुरंत समाप्त की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे दुनिया भर में तेल की सप्लाई सामान्य होगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: अमेरिका और ईरान समझौते में होर्मुज स्ट्रेट खोलने समेत किन मुख्य बिंदुओं पर बनी सहमति?






















