भारत तथा विदेश में हर वर्ग के छात्रों और शिक्षकों को परीक्षा के तनाव से लड़ने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2020’ को पोंगल, मकर संक्राति, लोहड़ी, ओनम और अन्य त्योहारों को देखते हुए पुनर्निर्धारित किया गया है। अब यह ‘चर्चा’ 20 जनवरी को होगी। पहले यह कार्यक्रम 16 जनवरी 2020 को होने वाला था।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक बयान में दावा किया, “प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने व छात्रों को आरामदायक माहौल में परीक्षा देने व तनावरहित रहने के लिए आयोजित कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में न सिर्फ भाग लेने बल्कि मूल्यवान सुझाव बिंदू पाने को लेकर भी बहुत उत्साह और जिज्ञासा देखी जा रही है।”
प्रधानमंत्री के स्कूली छात्रों के साथ बातचीत कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2020’ के तीसरे संस्करण के लिए एचआरडी मंत्रालय ने ‘माईजीओव’ के साथ मिलकर कक्षा नौ से 12 के छात्रों के लिए ‘लघु निबंध’ प्रतियोगिता लॉन्च की है। स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत कार्यक्रम का पहला संस्करण 16 फरवरी, 2018 को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में और दूसरा संस्करण जनवरी 2019 में आयोजित किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



