छात्रों से बोले PM – परीक्षा लिखते वक्त चेहरे पर रखें मुस्कान

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को आज शुभकामनाएं दीं और कहा कि परीक्षा पत्र लिखते वक्त उन्हें आत्मविश्वास से भरपूर होना चाहिए और उनके चेहरे पर मुस्कान होनी चाहिए। यहां हाल में संवाद के दौरान मोदी ने बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे छात्रों से यह भी कहा था कि उनका रवैया ”कभी हार नहीं मानने” वाला होना चाहिए।

उन्होंने आज ट्विटर पर लिखा, ”सीबीएसई की बारहवीं और दसवीं की परीक्षा में बैठने जा रहे मेरे सभी युवा मित्रों को शुभकामनाएं। परीक्षा लिखते वक्त आत्मविश्वास से भरे रहें और चेहरे पर मुस्कान रखें।”

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 28 लाख से अधिक परीक्षार्थी बैठेंगे। 10वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख परीक्षार्थी और 12वीं की परीक्षा में करीब 11 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team