मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने फिर एक बार से बिकिनी लुक को अपनाया है। मानुषी ने बिकिनी लुक में कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। मानुषी ने तस्वीरों में ग्रीन कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मानुषी ने यह बिकिनी लुक खास वजह से शेयर किया है दरअसल मानुषी के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोअर्र्स हो गए हैं। मानुषी ने 3 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी को सेलिब्रेट किया है।
उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘There is a world where hopes and dreams can last for all time” ~ Ariel ?♀️’. उन्होंने एक और फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘Thank you for 3 million ❤ #instafamily And a very happy Holi ❤’.
मिस वल्र्ड मानुषी छिल्लर अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मानुषी कुछ ही समय पहले चीन से छुट्टियां बीताकर भारत लौटी हैं।
मानुषी ने अपने पूल में नहाते हुए खिचवाईं तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
मानुषी ने यह बता दिया है कि वह आगे चलकर बॉलीवुड में फिल्में करेंगी उनका अगला लक्ष्य फिल्में ही हैं। मानुषी ने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान के साथ करने की अपनी इच्छा जताई है।
मानुषी ने कहा कि आमिर की फिल्में मनोरंजन के साथ संदेशात्मक होने की वजह से वह उनके साथ मिलकर कम से कम एक फिल्म जरूर करना चाहेंगी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App








