PNB घोटाला : गोकुलनाथ शेट्टी सहित 3 आरोपियों को 3 मार्च तक CBI रिमांड

Summary :

NULL

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है वही इस मामले में गिरफ्तारी हुई है। बता दे कि नीरव मोदी की कंपनियों को फर्जी तरीके से LoU उपलब्ध करवाने वाले पीएनबी के 3 गिरफ्तार कर्मचारियों की सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेशी हुई।

इन तीनों पर फर्जीवाड़े को अंजाम देने का आरोप है। CBI ने कोर्ट से इन तीनों की 14 दिन के लिए हिरासत की मांग की है। वही , कोर्ट से इन तीनों की 14 दिन के लिए CBI रिमांड पर भेज दिया है।अब 3 मार्च तक CBI इन तीनों से कई राज उगलवाएगी।

आपको बता दें कि सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक के दो अधिकारियों गोकुलनाथ शेट्टी, हेमंत खराट के साथ अरबपति नीरव मोदी की कंपनी के एक अधिकारी हेमंत भट्ट को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गोकुलनाथ शेट्टी की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई शुक्रवार को भी उनके मलाड स्थित घर पहुंची थी, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थे।

शेट्टी के अलावा पंजाब नेशनल बैंक के सिंगल विंडो ऑपरेटर मनोज खरात और नीरव मोदी ग्रुप के ऑथराइज्ड सिग्नटरी हेमंत भट्ट को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि गोकुलनाथ शेट्टी की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई शुक्रवार को भी उनके मलाड स्थित घर पहुंची थी, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थे।

शेट्टी, मुबंई की फोर्ट ब्रांच का डिप्टी मैनेजर था, जिसके कार्यकाल के दौरान इन्हें लेटर ऑफ अंडरटेकिंग मिलते रहे। शेट्टी पर आरोप है कि उसने साल 2011 से लेकर साल 2017 तक मोदी और चौकसी को गलत तरीके से कर्जा दिलाया। आरोप हैै कि शेट्टी ने ही गलत तरीके से 8 LOu जारी किए। उस पर बिना गारंटी के कर्ज देने का आरोप है। बीते साल रिटायर हुए शेट्टी ने इनके लिए आगे के भी कर्जे का इंतजाम कर दिया था। जब नीरव और चौकसी कर्ज मांगने गए तब यह खुलासा हुआ।

बताया गया कि शेट्टी को उसके तीसरे ठिकाने से गिरफ्तार किया है। जब CBI शेट्टी के दूसरे ठिकाने पर पहुंची तो उसकी पत्नी और बच्चे ने ही यह जानकारी दी कि वो मुंबई के ही अंधेरी स्थित तीसरे ठिकाने पर हो सकते हैं। इसके बाद CBI वहां मौके पर पहुंची और शेट्टी को गिरफ्तार किया।

वहीं दूसरी ओर नीरव मोदी के स्टोर पर ईडी द्वारा डाले गए छापों में अधिकारियों के हाथ खरीदारों की लिस्ट हाथ लगी है। इस लिस्ट में फिल्म, उद्योग और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। जिन्होंने नीरव मोदी के स्टोर से कैश में गहने खरीदे हैं। इस जानकारी के चलते कई बड़ी हस्तियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team