दो दिन की सऊदी अरब यात्रा पर जाएंगे जेटली 

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब जायेंगे। वित्त मंत्री वहां भारत-सऊदी अरब संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) की सह-अध्यक्षता करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जेसीएम का आयोजन रियाद में किया जा रहा है और प्रतिनिधिमंडल आज रात रवाना हो रहा है। जेटली कल यानी 18 फरवरी को सऊदी अरब के वित्त मंत्री के साथ सऊदी-भारत व्यावसायिक परिषद का शुभारंभ करेंगे।

इसी दिन वह सऊदी राष्ट्रीय विरासत और सांस्कृतिक उत्सव जनाद्रिया में भारतीय मंडप में भी जाएंगे। जेटली 19 फरवरी को सऊदी अरब के व्यापार एवं निवेश मंत्री माजिद अल कसाबी से द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे। वह अपनी यात्रा के दौरान सऊदी अरब के अन्य गणमान्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे। वह 19 फरवरी शाम को स्वदेश लौटेंगे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team