पटना : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विगत 10 महीने से सुरक्षा की श्रेणी निर्धारित करने और बढ़ाने के लिए अनेकों बार नीतीश कुमार के अधीन गृह विभाग को लिखा लेकिन ईष्र्यावश बहाने दर बहाने नीतीश कुमार बढ़ाने की बजाय इसमें कटौती कर रहे है।
आज सीबीआई पूछताछ के बाद नीतीश कुमार ने तुरंत हाउस गार्डस को हटाने का आदेश दिया है। श्री यादव ने कहा कि हम नीतीश कुमार की तरह डरपोक और बुज़दिल नहीं जो अपनी सुरक्षा के लिए 800 जवान तैनात रखेंगे। हमारे द्वारा लौटाए हुए सुरक्षाकर्मियों को नीतीश कुमार अपनी सुरक्षा में लगाकर संख्या बल बढ़ा संतुष्टि प्राप्त कर सकते है। हम गरीब जनता के बीच रहते है जनता ही हमारी असल प्रहरी है।
मेरी माता श्रीमती राबड़ी देवी जी ने पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से प्राप्त सुरक्षा, मेरे भाई को विधायक के नाते और मुझे नेता प्रतिपक्ष के नाते प्राप्त सुरक्षा को बिहार के सीएम नीतीश कुमार को वापस सौंप रहे है ताकि वो तुच्छ ईष्र्यालु कार्य छोड़ सकारात्मक कार्यों पर ध्यान केन्द्रित कर सके।
आज दिन में नीतीश कुमार ने असंवैधानिक तरीक़े से मुझे नेता प्रतिपक्ष के नाते कैबिनेट मंत्री के समान प्राप्त अधिकारों को दरकिनार करते हुए सरकारी आवास ख़ाली करने का नोटिस निर्गत करवाया है। और शाम को परिवार की सुरक्षा कटौती के लिए दूत भेज दिए।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



