केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पंजाब में पराली जलाने की वजह से दिल्ली में इतना प्रदूषण हुआ है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ जहां हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं 25 प्रतिशत कम हुईं, वहीं पंजाब में इतने ही प्रतिशत इजाफा हुआ है।
केंद्रीय मंत्री ने भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक सवाल के जवाब में राज्यसभा में बताया, हरियाणा ने इस बार 25 प्रतिशत पराली का जलना कम किया है, जबकि पंजाब में 25 प्रतिशत घटनाएं बढ़ीं। पहले 50 हजार घटनाएं थीं, जो अब 75 हजार हो गईं है। प्रदूषण रोकने के लिए कई तरह के साइंटिफिक डेवलपमेंट हो रहे हैं। मुझे विश्वास है कि इससे प्रदूषण रोकने में मदद मिलेगी। दिल्ली में ठंड के समय 60 दिन प्रदूषण की स्थिति होती है। इस दौरान दो से 40 प्रतिशत प्रदूषण पराली जलने की वजह से होता है।
दरअसल, सिंधिया ने जावडेकर से पूछा था कि पराली जलने की घटनाओं के कारण दिल्ली में कितने प्रतिशत प्रदूषण होता है और इसके लिए सरकार क्या कर रही है। इस सवाल के जवाब में जावडेकर ने सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का जिक्र किया।
भाजपा सांसद सीमा द्विवेदी के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने बताया कि प्राइवेट नसिर्ंग होम से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए वर्ष 2016 में नियम-कायदे बन चुके हैं। इसका सख्ती से पालन हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



