लॉकडाउन के दौरान देशभर के लगभग 300 कम्युनिटी रेडियो के जरिए केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शुक्रवार को जनता को संबोधित करेंगे। अपने संबोधन में सूचना प्रसारण मंत्री जनता में कोरोना वायरस और जागरूकता फैलाने की कोशिश करेंगे। पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम को सूचना प्रसारण मंत्री शुक्रवार शाम 7 बजे संबोधित करेंगे। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बताया है कि मंत्री का संबोधन हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होगा।
Covid -19 : राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, मरीजों की संख्या 6,098 हुई
संबोधन के बाद सूचना प्रसारण मंत्री कम्युनिटी रेडियो के कुछ श्रोताओं के प्रश्नों का जबाव भी देंगे। गौरतलब है कि सूचना प्रसारण मंत्री के संबोधन के बाद केंद्र के कुछ और मंत्री भी कम्युनिटी रेडियो के जरिए लोगों को संबोधित करेंगे। इनमें केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, खेल राज्यमंत्री किरन रिजिजू और पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रीयो शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



