अब आप देश विरोधी वीडियो या कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर पाएंगे। जी हां आपने सही सुना, यह तैयारी भारत की मोदी सरकार की है। केंद्र सरकार सोशल मीडिया पर देश के खिलाफ नफरत फैलाने वालों पर नक़ल कसने वाली है। (Viral) ऐसे में अब आप ऐसा करेंगे तो आपके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय इसके लिए पॉलिसी लाने की तैयारी में हैं।
भारत में होंगे ब्लॉक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश विरोधी काम करने वाले सोशल मीडिया हैंडल अब भारत में ब्लॉक किए जाएंगे और उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया के साथ-साथ कई वेबसाइट पर देश के खिलाफ कंटेंट भी अपलोड किया जाता है। (Viral) ऐसा करने वालों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया को लेकर नई नीति तैयार की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों ने गृह मंत्रालय की संसदीय समिति को इस बारे में जानकारी दी।
इन लोगों के अकॉउंट होंगे बंद
संसदीय समिति को यह भी बताया गया कि खालिस्तानी अलगाववादी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू तथा सोशल मीडिया पर सक्रिय अन्य राष्ट्रविरोधी तत्वों की सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष निगरानी टीम का गठन किया जा रहा है।
अमेरिकी सरकार से बातचीत जारी
इस संबंध में अमेरिकी सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी बातचीत की जा रही है। (Viral) केंद्र सरकार चाहती है कि सोशल मीडिया कंपनियां अपने स्तर पर निगरानी रखें कि भारत विरोधी तत्व उनके प्लेटफॉर्म पर कंटेंट अपलोड न करें। सीबीआई, एनआईए, राज्य पुलिस और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी अन्य एजेंसियां भारत विरोधी तत्वों की कोशिशों को रोकने की रणनीति पर काम कर रही हैं, जिसे जल्द ही अमल में लाया जा सकता है।
also read:Himachal: बादल फटने से मची तबाही, 37 लोगों की मौत, 400 करोड़ का नुकसान


Download Android App
Download iOS App




