Himachal: बादल फटने से मची तबाही, 37 लोगों की मौत, 400 करोड़ का नुकसान

Summary :

Himachal में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मच गई है। जिससे वहां के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घर और गाड़िया पानी में बह गए है। बता दें कि इस तबाही से लगभग 400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है औऱ लगभग 37 लोगों की मौत हुई है। साथ ही अभी भी भारी बारिश के कारण 40 लोग लापता है। 7 जुलाई तक बारिश की चेतावनी हिमाचल में भारी बारिश के कारण जनता को बहुत नुकसान हुआ बता दें कि आसमान से बरसी तबाही से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई वाहन पानी…

Himachal में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मच गई है। जिससे वहां के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घर और गाड़िया पानी में बह गए है। बता दें कि इस तबाही से लगभग 400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है औऱ लगभग 37 लोगों की मौत हुई है। साथ ही अभी भी भारी बारिश के कारण 40 लोग लापता है।

7 जुलाई तक बारिश की चेतावनी

हिमाचल में भारी बारिश के कारण जनता को बहुत नुकसान हुआ बता दें कि आसमान से बरसी तबाही से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई वाहन पानी में समा गए हैं। हिमाचल में राहत बचाव अभियान जारी है लेकिन भारी बारिश के कारण इस अभियान में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं IMD ने हिमाचल में 7 जुलाई तक बारिश की चेतावनी जारी की है।

400 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश में आसमान से बरसी बारिश कहर बनकर टूटी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार इस तबाही में लगभग 400 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है लेकिन सटीक नुकसान का आकलन इससे भी ज्यादा होगा। बता दें कि राज्य में बचाव और राहत अभियान जारी है। भारी बारिश से सबसे ज़्यादा प्रभावित जिला मंडी हुआ है, जहाँ कई सड़कें बंद हो गई है हैं और ज़रूरी सेवाएँ भी बाधित हैं।

मंडी में 40 लोग लापता

भारी बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव मंडी जिले में पड़ा है। यहा बादल फटने से कई लोगों के घर और वाहन पानी में समा गए है और अभी भी वहां 40 लोग लापता बताए जा रहे है। लोगों को हेलीकॉप्टर से खाने की सामग्री दी जा रही है और शिविरों में रहने के लिए जगह दी जा रही है।

Also Read: त्राहिमाम! हिमाचल में मानसून मचा रहा तबाही, अब तक 21 मौतें और 400 करोड़ का नुकसान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।