Rajasthan में बदला मौसम का मिजाज, 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Summary :

Rajasthan: देशभर में मॉनसून का समय शुरू होते ही कई राज्यों में हल्की और भारी बारिश हो रही है, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश हो रही है। बता दें कि कल राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हुई, सबसे ज्यादा 100mm की बारिश जालोर में हुई। अब IMD ने राजस्थान के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और कई जिलों में हल्की बारिश की भी चेतावनी जारी की है। भारी बारिश का अलर्ट IMD ने Rajasthan के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की…

Rajasthan: देशभर में मॉनसून का समय शुरू होते ही कई राज्यों में हल्की और भारी बारिश हो रही है, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश हो रही है। बता दें कि कल राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हुई, सबसे ज्यादा 100mm की बारिश जालोर में हुई। अब IMD ने राजस्थान के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और कई जिलों में हल्की बारिश की भी चेतावनी जारी की है।

भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने Rajasthan के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दें कि राजस्थान के भरतपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है और बीकानेर, जोधपुर जिलों में हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान है।

Rajasthan में 2 जून से मॉनसून की एंट्री

राजस्थान में 2 जून से ही मॉनसून एक्टिव हो गया है जिससे मौसम में बदलाव और भारी बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण नाले उफान पर है कई गावों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है जिससे गांव से संपर्क टूट गया है। बता दें कि बूंदी में घोड़ा पछाड़ नदी उफान पर है कई जिलों में भारी बारिश से गाड़ियां पानी में बह गई है। अब IMD ने 7 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Rajasthan में ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान में मॉनसून आने के बाद कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान का अब 25 डिग्री तक पहुंच गया है। भारी बारिश के कारण 8 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना के चलते कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Also Read: आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा का कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।